हर संकट और हर मिनट में मिडवाइव्स की भूमिका अहम

Sasaram news. गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफरी दिवस धूमधाम से मनाया गया.

”मिडवाइव्स: हर संकट में महत्वपूर्ण” थीम पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन नारायण नर्सिंग कॉलेज में धूमधाम से मना अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफरी दिवस फोटो-25-कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि व अन्य. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफरी दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस वर्ष की थीम मिडवाइव्स: हर संकट में महत्वपूर्ण रही. कार्यक्रम का आयोजन नर्सिंग कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग नर्सिंग विभाग द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की डीन सह प्रिंसिपल डॉ के लता व वाइस प्रिंसिपल डॉ श्वेता शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में सदर अस्पताल सासाराम की सीनियर कंसल्टेंट डॉ महेरा एरम मौजूद थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर मैट्रन सदर अस्पताल बिंदु कुमारी उपस्थित रहीं. इस अवसर पर सहायक प्रो रुचि त्रिपाठी, नर्सिंग ट्यूटर ज्योति कुमारी, अंजू सिंह, आरफी यामीन, शुभांगी राज, प्रियंका रानी, बीएससी नर्सिंग छठे सेमेस्टर व जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राएं सक्रिय रूप से शामिल रहीं. कार्यक्रम में वक्ताओं ने मिडवाइव्स की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि वे हर जीवन और हर मिनट में महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराती हैं. कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >