पुलिस ने पत्रकारों को 18 रनों से हराया, ट्रॉफी पर किया कब्जा

SASARAM NEWS.प्रखंड मुख्यालय स्थित राज राजेश्वरी प्लस टू विद्यालय के खेल स्टेडियम में पुलिस सप्ताह के तहत पुलिस एवं पत्रकारों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में पुलिस टीम ने पत्रकारों की टीम को 18 रनों से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार बने मैन ऑफ द मैच फोटो-11- सूर्यपुरा हाई स्कूल के खेल मैदान पर पुलिस एवं पत्रकार की टीम प्रतिनिधि, सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित राज राजेश्वरी प्लस टू विद्यालय के खेल स्टेडियम में पुलिस सप्ताह के तहत पुलिस एवं पत्रकारों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में पुलिस टीम ने पत्रकारों की टीम को 18 रनों से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. पुलिस टीम के कप्तान इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव और पत्रकार टीम के कप्तान बीरेंद्र कुमार शर्मा के बीच टॉस हुआ, जिसमें पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. दोनों टीमों की सहमति से 10-10 ओवर का मैच निर्धारित किया गया था.पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 92 रन बनाये और पत्रकारों के सामने 93 रनों का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकारों की टीम 10 ओवर में 74 रन ही बना सकी. इस प्रकार पुलिस टीम ने 18 रनों से शानदार जीत दर्ज की.बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया. मौके पर नासरीगंज इंस्पेक्टर कुणाल कृष्ण, थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत, एसआइ तरुण कुमार, निरज कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे. पत्रकारों की ओर से राहुल मिश्रा, जयराम, मुकेश सिंह, संतोष चंद्रकांत, रवि कुमार, राजू पाठक, अमित कुमार, अंकित कुमार, प्रिंस कुमार, शिवेश कुमार, पीके मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, कीशू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.इसके अलावा अतिथियों में सामाजिक कार्यकर्ता सुदामा पांडे, प्रमुख पति सुनील कुमार, सरपंच शिवयश भगत, पप्पू सिंह, पिंटू पैक्स, अभय कुमार, धनेश्वर प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >