मतदान में महिलाओं व युवाओं की भागीदारी जरूरी

जितना अधिक भागीदारी होगी, हमारा लोकतंत्र उतना मजबूत होगा : प्रगति सिंह

फोटो -3- रैली में शामिल जीविका दीदी व अन्य. प्रतिनिधि, नासरीगंज 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रखंड के सभी बूथों पर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड के परसिया पंचायत के दारेखाप में जागरूकता अभियान चलाया गया. बीपीएम मनोज कुमार व स्वीप नोडल पदाधिकारी सह बीपीआरओ प्रगति सिंह की देखरेख में जीविका दीदीयों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. जीविका दीदी ने ”वोट डालने जाना हैं, अपना फर्ज निभाना..”, ”सारे काम छोड़ कर, सबसे पहले वोट दो..”, ”जो बाटेगा दारू साड़ी नोट, उसको कभी न दे वोट..”, ”पहले मतदान, फिर जलपान..” सहित कई तरह के प्रेरक नारे लगाकर गांव में घुम घूम कर लोगो को मतदान के लिए प्रेरित किया. वहीं” गांवों में उपस्थित मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ भी दिलायी गयी. बीपीएम मनोज कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों को खासकर महिला मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में शिक्षित करना और उन्हें अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है. इस अभियान में जीविका दीदियों का महत्वपूर्ण योगदान हैं. नोडल पदाधिकारी सह बीपीआरओ प्रगति सिंह ने बताया कि मतदान को लेकर जितनी अधिक महिलाओं व युवाओं की भागीदारी होगी, उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत बनेगा. हर मत अमूल्य है और सशक्त लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता ही हैं. लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक का वोट अहम भूमिका बनाता हैं. उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील किया कि 11 नवंबर को अपने अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करे. मौके पर जीविका मित्र रीना कुंवर, किरण देवी, सामुदायिक समन्वयक बृजमोहन कुमार सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >