आज डेहरी शहर में श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकलेगी

शहर के पाली रोड स्थित राधा गोविंद मंदिर से श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकलेगी

इंद्रपुरी/डेहरी़

शहर के पाली रोड स्थित राधा गोविंद मंदिर से श्री जगन्नाथ रथयात्रा दो जुलाई को निकलेगी. इसमें सैकड़ों लोग शामिल होंगे. रथयात्रा पूरे नगर का भ्रमण करेगी. रथयात्रा पाली रोड से निकलकर, थाना चौक, महावीर मंदिर, आंबेडकर चौक, चुनाभट्ठा होते हुए स्टेशन रोड तक जायेगी. राधा गोविंद मंदिर के वेणु कृष्ण दास ने कहा कि शहर के पाली स्थित राधा गोविंद मंदिर से दो जुलाई को दोपहर दो बजे रथयात्रा निकलेगी. इस साल के रथयात्रा में सैकड़ों लोग दिव्य दर्शन में भाग लेने के लिए उत्सुक है. संपूर्ण सृष्टि के स्वामी भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलदेव व बहन सुभद्रा जी के साथ सार्वजनिक रूप से अपने दर्शन के लिए सड़क पर उतर आते हैं. सभी को रथ खींचने, उनका गुणगान करने, उनके सामने नृत्य करने और आनंद दिव्य विनय कलापों में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ पाने का मौका प्रदान करें. पुरुषोत्तम भगवान सभी के प्रिय व शुभचिंतक हैं. इसलिए सपरिवार इष्टमित्र तन-मन-धन से रथयात्रा में शामिल होकर श्री जगन्नाथ भगवान का रथ खींचकर प्रसाद ग्रहण कर भक्तों के साथ कीर्तन कर आरती में भाग लेकर दिव्य आनंद और भागवत कृपा प्राप्त करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >