ट्रक के नीचे छिपे मजदूरों पर गिरा ठनका, एक की मौत, पांच झुलसे

SASARAM NEWS.प्रखंड क्षेत्र की दहाउर पंचायत के चकिया बगीचे के समीप सोमवार दोपहर मौसम के दौरान कोयला लदे ट्रक के नीचे बारिश से बचने छिपे छह मजदूरों पर ठनका कहर बनकर गिर पड़ा. इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.

डेहरी नगर.

प्रखंड क्षेत्र की दहाउर पंचायत के चकिया बगीचे के समीप सोमवार दोपहर मौसम के दौरान कोयला लदे ट्रक के नीचे बारिश से बचने छिपे छह मजदूरों पर ठनका कहर बनकर गिर पड़ा. इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि चकिया गांव स्थित काली मंदिर के पास एक ट्रक पर कोयला लदा था. कोयला अनलोड करने के लिए छह मजदूर ट्रक के पास मौजूद थे. इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और आंधी के साथ बिजली कड़कने लगी. बारिश से बचने के लिए सभी मजदूर ट्रक के नीचे छिप गये, तभी ट्रक पर ठनका गिर गया.इस घटना में पहलेजा पंचायत के परमेश्वर बिगहा गांव निवासी स्व. कन्हैया राम के लगभग 30 वर्षीय पुत्र बलवंत राम की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं परमेश्वर बिगहा के ही मुकेश राम, भुवर राम और श्रीभगवान राम और पहलेजा गांव के गोरख चौरसिया व कामता चौरसिया सहित कुल पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये.घटना के बाद परमेश्वर बिगहा और पहलेजा गांव में कोहराम मच गया. शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आरो तौकीर अहमद की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >