सासाराम सदर. रोहतास जिले में आज से चुनाव का बिगुल बजेगा. क्योंकि, आगामी विधानचुनाव को लेकर प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस डेहरी पहुंचेगा. यहां एकता चौक पर शुक्रवार को नुक्कड़ सभा के साथ डेहरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना होगा. इलेक्शन एक्सप्रेस डेहरी विधानसभा क्षेत्र से शुरु होकर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगों से सीधा वार्ता होगी. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल लगा वहां के चुनावी मुद्दों और जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया को जानने का प्रयास होगा. इसका मकसद मतदाता जागरूकता के साथ ही विकास के मुद्दों पर सीधा चर्चा करना है. इसमें मतदाता अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बीते पांच वर्ष में किये गये कार्यों की जानकारी लेंगे. जनता व नेता के बीच के इस संवाद को प्रभात खबर अपने प्रिंट व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विस्तार से साझा करेगा. विधानसभा वार जनता के मुद्दे को राजनीतिक दलों के नेताओं से आमने-सामने लाने के लिए चौपाल का आयोजन करेगा. इसमें लोग अपने नेता से सीधा सवाल पूछ सकेंगे. नेताओं के जवाब, क्षेत्र के विकास के लिए उनका संकल्प, एजेंडा भी सामने होगा. प्रभात खबर के इस चौपाल में वोटरों की जिम्मेदारियों को भी बताया जायेगा. वोट की ताकत से कैसे समाज को बदलने के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास होगा. चुनाव में जनता का क्या मुद्दा होगा, बाढ़, शिक्षा, स्वास्थ्य, मकान, रोजगार, महंगाई, कृषि, पर्यटन, सड़क, रेलवे, बसों के परिचालन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. प्रभात खबर की टीम लोगों से अपील करेगा कि जनता की वोट आपकी ताकत है. एक वोट से सरकार बनती-बिगड़ती है. मतदान का अधिकार अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों में भी शामिल है. इलेक्शन एक्सप्रेस लोगों को उनके वोट के अधिकार पर भी चर्चा कर एक स्वच्छ, ईमानदार, कर्मठ, क्षेत्र के विकास करने वाले उम्मीदवार को चुनने की अपील करेगा. इलेक्शन एक्सप्रेस की तिथि पर एक नजर 12 सितंबर को डेहरी विधानसभा क्षेत्र संख्या 212 10.00-10.30- एकता चौक डालमियानगर 11:00– 11:30 अकोढ़ीगोला बाजार 12:00 — 12:30 तेतराढ़ बाजार 01:00 — 01:30 आयरकोठा बाजार 2:30 — 3:00 स्टेशन रोड डेहरी 4:00 — 6:00 चौपाल पुराना डाकबंगला या झुनझुनवाटिका 13 सितंबर को नोखा विधानसभा क्षेत्र संख्या 211 10.00-10.30- राजपुर बाजार चौक 11:00– 11:30 बरांव बाजार 12:30 — 01:00 धर्मपुरा सिसिरता राइस मिल 02:00 — 03:00 नोखा थाना चौक 4:00 — 6:00 चौपाल काली मंदिर 14 सितंबर को काराकाट विधानसभा क्षेत्र संख्या 213 10:00 –10:30 बजे बिक्रमगंज तेंदुनी चौक पर 11:00– 11:30 बजे गोडारी बाजार 12:00 — 12:30 बजे काराकाट बाजार 01:00 — 01:30 बजे संझौली बाजार 2:00 — 02:30 बजे बिक्रमगंज थाना चौक 4:00 — 6:00 बजे चौपाल बिक्रमगंज ऑडोटोरियम 15 सितंबर को दिनारा विधानसभा क्षेत्र संख्या 210 10:00 — 10:30 बजे नटवार बाजार 11:30 — 12:00 बजे सूर्यपुरा तालाब 12:30 — 01:00 बजे कोआथ बाजार 01:30 — 02:00 बजे मालियाबाग बाजार 02:30 — 3:00 बजे गंज भडसरा बाजार 4:00 — 6:00 बजे दिनारा बाजार चौपाल 16 सितंबर को करगहर विधानसभा क्षेत्र संख्या 209 10:00 — 10:30 परसथुआं पुल के नीचे 11:00 — 11:30 कोचस महात्मा गांधी स्मारक चौक 12:00 — 12:30 बड़हरी बाजार चौक 01:00 — 02:00 बभनी बाजार 4:00 — 6:00 करगहर शिव मंदिर परिसर में चौपाल 18 सितंबर को सासाराम विधानसभा क्षेत्र संख्या 208 09:00 — 09:30 ताराचंडी धाम के समीप धौडाढ़ 10:00 — 10:30 अमारा तालाब 11:00 — 12:00 धर्मशाला चौक 12:30 — 1:30 गौरक्षणी बाजार 2:00 — 3:00 पोस्टऑफिस चौक 4:00 — 6:00 पुराना बस पड़ाव 19 सितंबर को चेनारी विधानसभा क्षेत्र संख्या-207 10:00 –10:30 शिवसागर गिरधरिया मोड़ 11:00 — 11:30 टेकारी 12:00 — 12:30 तेलारी बाजार 01:00 — 01:30 इंदिरा चौक चेनारी 4:00 — 6:00 डाक बंगला मार्केट/बाबा मैरेज हॉल
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
