मां भगवती की आराधना सात्विक भाव से करें : जीयर स्वामी

SASARAM NEWS.प्रखंड क्षेत्र के रोझई गांव में आयोजित छह दिवसीय मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ और शतचंडी पाठ के अंतिम दिन रविवार को लक्ष्मी प्रपन्न श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सात्विकता और अहिंसा का संदेश दिया.

पशु बलि और शराब जैसी कुरीतियों से दूर रहने का दिया संदेश

मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शिवसागर.

प्रखंड क्षेत्र के रोझई गांव में आयोजित छह दिवसीय मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ और शतचंडी पाठ के अंतिम दिन रविवार को लक्ष्मी प्रपन्न श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सात्विकता और अहिंसा का संदेश दिया. प्रवचन के दौरान स्वामी जी ने कहा कि मां भगवती की उपासना प्रेम, आस्था और निर्मल भावना से करनी चाहिए, न कि पशु बलि व शराब जैसी कुरीतियों के माध्यम से. देवी को प्रसन्न करने के लिए पुआ, ठेकुआं, खीर, फल, मिठाई और शुद्ध भोजन का भोग लगाना ही सर्वोत्तम आराधना है.उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति दया, करुणा एवं अहिंसा का मार्ग दिखाती है. किसी जीव की हत्या कर ईश्वर की भक्ति करना धर्म की मूल भावना के विपरीत है.स्वामी जी ने तामसिक खानपान से दूरी बनाने की अपील करते हुए कहा कि लहसुन-प्याज जैसे पदार्थों के सेवन से वातावरण एवं स्वभाव दोनों प्रभावित होते हैं. मनुष्य जैसा आचरण व संस्कार अपनाता है, जीवन में उसे वैसा ही परिणाम प्राप्त होता है. इसलिए परिवार व समाज में सात्विक विचारधारा को बढ़ावा देना आवश्यक है.धार्मिक सभा में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. पूरा यज्ञ स्थल मां काली के जयकारों से गूंजता रहा. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां काली और सती जवाहरी मां की प्रतिमा स्थापना संपन्न करायी गयी.

महायज्ञ से क्षेत्र में बना भक्ति का माहौल

महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति व उत्साह का माहौल बना हुआ है. आयोजन समिति के सदस्य दीपक तिवारी, अनिल तिवारी, पंकज पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, निकू पांडेय, चंदन भारती, सत्यप्रकाश बालाजी, राजेश पासवान, कृष्णा साह, संतोष गुप्ता, महेश साह, भृगुन यादव, राजू पासवान, बिंदेश्वरी यादव, संतोष कुमार पांडेय, राममूरत सिंह, मुरारी पासवान, चंदेश्वर भारती, कुंदन पासवान, छोटन चंद्रवंशी, अक्षय चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी और बीर बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं के बीच श्री जीयर स्वामी जी का प्रवचन हुआ.उन्होंने बताया कि सोमवार को भव्य भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >