चौपाल में किसानों को सिखाये गये वैज्ञानिक व जैविक खेती के गुर

Sasaram news. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार से आत्मा की ओर से किसान चौपाल की शुरुआत हुई. जो 21 जून तक पंचायतवार चलेगी. इस चौपाल में किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती के गुर सिखाये गये.

पंचायतवार 21 जून तक चलेगा चौपाल फोटो-10-किसान चौपाल में शामिल किसान. प्रतिनिधि, डेहरी नगर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार से आत्मा की ओर से किसान चौपाल की शुरुआत हुई. जो 21 जून तक पंचायतवार चलेगी. इस चौपाल में किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती के गुर सिखाये गये. कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी. किसानों को कम लागत में खेती से कैसे मुनाफा कमाये इसके बारे में बताया गया. किसान चौपाल पहले दिन बरांवकला पंचायत के मौरडीहा में हुई. इसमें एटीएम अभिनव कुमार सिंह ने किसानों के जीरो टीलेज से धान की सीधी बुआई, प्राकृतिक व जैविक खेती के बारे में बताया. कृषि समन्वयक उपेन्द्र तिवारी ने मिट्टी जांच से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में बताया.चौपाल में मुखिया सुंतेश्वर राम, किसान सलाहकार हरिशंकर सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे. बीटीएम के अनुसार किसान चौपाल 10 जून को बेरकप पंचायत के चैनपुर, 12 को भैसहा पंचायत के सुजानपुर,13 को भलूआडीह पंचायत के भलुआडी, 14 को चकनहा पंचायत के बडीहा, 16 को दहाउर पंचायत के चकिया,17 को दरिहट पंचायत अर्जुन बिगहा, 18 को गंगौली पंचायत के गंगौली, 19 को जमुहार के तेंदुआ दुसाधी, 20 को मझिंयाव पंचायत के पडुहार, पहलेजा पंचायत के शिवपुर और 21 जून को मथुरी पंचायत के संख्या, पतपुरा पंचायत के भडकुडिया में होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >