जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला चाहिए प्रत्याशी

सर्वदलीय जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों की नोखा विधानसभा के आगामी विधायक के चुनाव पर परिचर्चा को ले बैठक हुई

नासरीगंज. नगर स्थित शहीद भगत सिंह वाचनालय में जेपी सेनानी वरीय नेता बशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता व समाजसेवी इंजीनियर विशाल कुशवाहा के संचालन में सर्वदलीय जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों की नोखा विधानसभा के आगामी विधायक के चुनाव पर परिचर्चा को ले बैठक हुई. इस अवसर पर नासरीगंज व नोखा विधानसभा को आवश्यक मुद्दों जिसमें बढ़ती सड़क दुर्घटना पर कठोर कानून बनाना, सरकारी मेडिकल कॉलेज व यूनिवर्सिटी, सिंचाई, धान की एमएसपी पर खरीदारी, हरि सब्जियों के सिंचाई व दूसरे प्रदेशों में ले जाने की व्यवस्था, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, कदवान जलाशय का निर्माण, सोन नदी के बालचट भूमि का स्थायी रसीद काटने आदि मुद्दे उठाने को ले सर्वदलीय सहमति बनी. सभी पार्टियों में संसदीय प्रणाली के माध्यम से इस बार उम्मीदवारों का चयन करने का निर्णय लिया. उपस्थित लोगों ने कहा कि पटना में बैठकर नोखा विधानसभा का उम्मीदवार का चुनाव नहीं करने की बात करते हुए कहा कि हमें पटना में बैठकर विधायक प्रत्याशी का चयन करना स्वीकार नहीं है. जनता के उम्मीदों पर खरा उतरने वाला प्रत्याशी चाहिए. मौके पर जदयू प्रदेश सचिव सूर्यवंश कुशवाहा, मुखिया कृष्णा कुमार, केशनाथ चौधरी, राजू अंसारी, सकलदीप राम, भाजपा नेता अशोक सिंह आजाद, संजय यादव, रविकांत सिंह, अजय कुमार, जितेश कुमार, महमूद आलम, सोनू गुप्ता, दीपक कुशवाहा, अजीत कुमार अमरजीत कुमार, मनीष कुमार, सूरज कुमार समेत अन्य थे. —सर्वदलीय जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों की हुई बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >