नदी में डूबने से किशोर की मौत

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरमाबाद गांव में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुन्ना राम के 14 वर्षीय पुत्र, मोहन कुमार की गांव के बगल से बहने वाली कुदरा नदी में डूबने से मौत हो गयी.

चेनारी.

थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरमाबाद गांव में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुन्ना राम के 14 वर्षीय पुत्र, मोहन कुमार की गांव के बगल से बहने वाली कुदरा नदी में डूबने से मौत हो गयी.स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मोहन कुमार नदी में स्नान करने गया था. स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >