Teacher's Day 2026: रोहतास में शिक्षक दिवस पर 46 शिक्षक होंगे सम्मानित, डीआरडीए सभागार में होगा कार्यक्रम

शिक्षक दिवस के अवसर पर रोहतास जिले के 46 उत्कृष्ट शिक्षकों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पूरी सूची और कार्यक्रम की जानकारी यहाँ देखें।

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. शिक्षक दिवस, 05 सितंबर 2026 के अवसर पर रोहतास जिले के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 शिक्षक और शिक्षिकाओं को आज सम्मानित किया जाएगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, रोहतास, सासाराम की ओर से जारी कार्यालय आदेश में यह जानकारी दी गई है.

बेहतर कार्य के आधार पर हुआ शिक्षकों का चयन

कार्यालय आदेश के मुताबिक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से प्राप्त अनुशंसा एवं जिला स्तर से दिए गए निर्देश के आलोक में विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन किया गया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा, रोहतास ने सभी चयनित शिक्षक और शिक्षिकाओं को 05.09.2026 को सुबह 10.30 बजे डीआरडीए सभागार, समाहरणालय, रोहतास में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

डिहरी और अकोढ़ीगोला से चयनित शिक्षक

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में डिहरी प्रखंड से बलिराव कुमार, चित्ररेखा कुमारी, नंदिनी कुमारी, शशिधर उज्जवल एवं श्रुति सिन्धु शामिल हैं. अकोढ़ीगोला से निरंजन कुमार, निधि कुमारी एवं दीपक कुमार चौधरी को सम्मानित किया जाएगा. नासरीगंज से गुफरान एवं मनजी सिंह तथा राजपुर से शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं पिंकू शर्मा का चयन हुआ है.

नोखा और सासाराम से भी शिक्षक शामिल

नोखा प्रखंड से कमलेश कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह एवं चाँदनी कुमारी को सम्मान मिलेगा. तिलौथु से राजीव रंजन कुमार, राकेश कुमार एवं अनील सिंह का चयन हुआ है. सासाराम से अनील कुमार रजक, गजाला फातमा, अरविन्द कुमार सिंह एवं रवि शंकर सिंह को सम्मानित किया जाएगा.

दावथ से बिक्रमगंज तक चयनित नाम

दावथ से अनील कुमार राय एवं रविकांत सिंह, रोहतास प्रखंड से आदित्य कुमार, अमीत कुमार एवं आरती कुमारी, दिनारा से सरोज कुमार एवं दिवाकर प्रभात को सम्मानित किया जाएगा. बिक्रमगंज से रविन्द्र प्रसाद सिंह एवं अजीत कुमार सिंह का नाम भी चयनित शिक्षकों की सूची में शामिल है.

संझौली, कोचस और शिवसागर के शिक्षक भी सूची में

संझौली से संजय कुमार सिंह एवं अर्चित पटेल, कोचस से संतोष कुमार एवं संजना सिंह, सुर्यपुरा से नीरज कुमार एवं मिहिर कुमार को सम्मानित किया जाएगा. शिवसागर से सत्येन्द्र चौधरी, सीता कुमारी एवं मनोज कुमार का नाम भी सूची में शामिल है.

नौहट्टा, करगहर और चेनारी से भी चयन

इसके अलावा नौहट्टा से जगजीवन राम एवं आस्था सिंह, करगहर से भारती कुमारी एवं शोभा कुमारी तथा चेनारी से वत्सला कुमारी एवं अशोक प्रसाद को भी शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा.

संबंधित अधिकारियों को भेजी गई आदेश की प्रतिलिपि

कार्यालय आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित शिक्षक, शिक्षिका, प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास को सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ भेजी गई है.

ALSO READ : कृष्ण बने रोहतास के छह वर्षीय मासूम ने मोती निगला, सांस की नली में फंसा, अस्पताल पहुंचने तक तोड़ा दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. आरिफ खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >