नौहट्टा में डीलर एसोसिएशन की बैठक, चार मांगों के समर्थन में महाधरना में शामिल होने की बनी रणनीति

नौहट्टा प्रखंड के उल्ली आश्रम में प्राइस डीलर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में डीलर संघ अपनी चार प्रमुख मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में होने वाले महाधरना में भारी संख्या में शामिल होने की रणनीति पर चर्चा की.

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के उल्ली आश्रम में प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष सीयाराम सिंह ने की. जिसमें सभी जन वितरण प्रणाली के लोग भाग लिए.

कार्यक्रम का संचालन कर रहे डीलर संघ के जिला उपाध्यक्ष नितेश कुमार पांडेय व अन्य सभी लोगो ने कहा कि पटना के गर्दनीबाग में महाधरना का आयोजन हुआ है. जिसमे नौहट्टा से भारी संख्या में डीलर लोग भाग लेंगे. हम सभी का जो मांग है. वह सरकार पूरा करे. इसके लिए सिस्टम् के अनुसार विभाग को आवेदन देते हुए अपनी मांग को रखेंगे. बिक्रेताओं ने अनुकम्पा के लिए निर्धारित उम्र सीमा की बाध्यता समाप्त करने मृत बिक्रेताओं के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर अनुज्ञप्ति देने व बिहार के करीब 55 हजार जन वितरण बिक्रेताओं को 30 हजार रुपए मासिक मानदेय देने की मांग सहित चार प्रमुख मांग है. जिसे सरकार को आवेदन के माध्यम से दिया जाएगा.

बैठक में जन वितरण बिक्रेता दिनेश राम, अशोक राम, बिट्टू सिंह, महेंद्र राम, गोपाल सिंह, अर्जुन राम, संजय कुमार, राम नगीना, राम अरुण कुमार, अजित कुमार आदि शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुनित कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >