आंधी का कहर: शिवसागर के सेनुआर विद्यालय में पानी की टंकी ध्वस्त, पेयजल का संकट गहराया

Rohtas News: रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सेनुआर में गुरुवार को आई तेज आंधी ने विद्यालय की पेयजल व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. जिससे छात्रों और शिक्षकों को पीने के पानी के लिए समस्या खड़ी हो गई है.

​Rohtas News, सुजीत कुमार: रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सेनुआर में गुरुवार को आई तेज आंधी ने विद्यालय की पेयजल व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. दोपहर करीब एक बजे चली तेज हवाएं के कारण विद्यालय की छत पर रखी पानी की टंकी नीचे गिरकर चकनाचूर हो गई. जिससे छात्रों और शिक्षकों को पीने के पानी के लिए समस्या खड़ी हो गई है.

​मुख्य समस्याएं: एक नज़र में

टंकी टूटने से स्कूल में पानी का एकमात्र मुख्य स्रोत था वह भी बंद हो गया. विद्यालय परिसर में लगा चापाकल लंबे समय से खराब पड़ा है. पीने के पानी के साथ-साथ मध्याह्न भोजन बनाने और बर्तन साफ करने के लिए भी पानी की भारी किल्लत हो गई हैं. अभी के समय में विद्यालय प्रबंधन आसपास के अन्य स्थानों से पानी ढोकर ला रहें हैं.

​प्रशासनिक उदासीनता का आरोप

​विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेश्याम सिंह ने बताया कि जल संकट की समस्या नई नहीं है. चापाकल की मरम्मत के लिए 6 मार्च 2026 को ही PHED के सहायक अभियंता को लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. भीषण गर्मी के इस मौसम में टंकी का टूटना कोढ़ में खाज जैसा साबित हो रहा है.

बच्चों को प्यास बुझाने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। आंधी ने रही-सही व्यवस्था भी बिगाड़ दी। हम किसी तरह दूसरे स्थानों से पानी लाकर मध्याह्न भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं.

Also Read: STF का बड़ा एक्शन: गर्भवती भाभी की हत्या कर साल भर से फरार चल रहा कलयुगी देवर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >