Sasaram News : शिवसागर थाना क्षेत्र के डोरिआव गांव स्थित काली मंदिर में रविवार की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान समेत अन्य सामग्री बरामद की है. पुलिस ने तेलडी मुसहर टोला से साउंड मशीन (एम्प्लीफायर), माइक, माइक का तार, स्पीकर, लाउडस्पीकर का चोंगा (यूनिट), मोटर पंप और स्टार्टर बरामद किया है.
मंदिर में चोरी के बाद ग्रामीणों ने दी थी सूचना
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात चोरों ने डोरिआव गांव स्थित काली मंदिर को निशाना बनाया था. चोर मंदिर में रखे साउंड मशीन, माइक, तार समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गये थे. सोमवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
Also Read : 42 बिहार बटालियन NCC कैंप में पहुंचे ग्रुप कमांडर, कैडेटों को अनुशासन और प्रशिक्षण की दी सीख
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने शुरू किया अनुसंधान
मामले को लेकर शिवसागर थाना में कांड संख्या 308/26, दिनांक 14 सितंबर 2026 को धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को चोरी के सामान के संबंध में जानकारी मिली. इसके बाद तेलडी मुसहर टोला में कार्रवाई करते हुए साउंड उपकरण समेत अन्य सामान बरामद किया गया. पुलिस बरामद सामान की पहचान करने के साथ ही घटना से उसके संबंध की भी जांच कर रही है.
Also Read : सासाराम: व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन अरविंद कुमार सिंह ने किया नामांकन
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार, चोरी गये अन्य सामान की बरामदगी को लेकर भी कार्रवाई जारी है.
थानाध्यक्ष ने कहा, जल्द होगी आगे की कार्रवाई
इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि डोरिआव गांव स्थित काली मंदिर में हुई चोरी के मामले में अनुसंधान के दौरान सामान बरामद किया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी और शेष सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है.
