रोहतास उद्योग विकास में बना बिहार का नंबर-1 जिला, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

रोहतास जिले ने औद्योगिक गतिविधियों में बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. बिहार राज्य उद्यमी आयोग के सदस्य गणेश साव ने उद्यमियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.

Bihar Entrepreneur Commission Rohtas : सासाराम शहर के सर्किट हाउस में शनिवार को बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के सदस्य गणेश साव ने जिले के उद्यमियों के साथ बैठक कर उद्योग क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया.

Rohtas News : सरकारी योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (MMUY), बिहार लघु उद्यमी योजना (BLUY), राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद (SIPB) तथा स्टार्टअप से संबंधित योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की गई.

रोहतास बना बिहार का नंबर-1 औद्योगिक जिला

आयोग के सदस्य गणेश साव ने कहा कि यह रोहतास जिले के लिए गर्व की बात है कि औद्योगिक गतिविधियों के क्षेत्र में इस वर्ष जिले ने पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उद्योग विभाग और स्थानीय उद्यमियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार उद्योगों के विस्तार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है.

उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा

गणेश साव ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उद्योग से जुड़ी किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि बैंकिंग, वित्तीय सहायता या अन्य विभागीय अड़चनों के समाधान के लिए उद्योग विभाग और जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा. साथ ही सभी उद्यमियों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

उद्योग विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक, परियोजना प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा उद्यमियों के सुझावों पर चर्चा की. अधिकारियों ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने और नए उद्यम स्थापित करने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Punit Kr Pandey

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >