डेहरी में 20 सितंबर को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सोन कला केंद्र के बैनर तले जुटेंगे शहर के प्रतिष्ठित लोग

Sasaram News : डेहरी शहर में 20 सितंबर को सोन कला केंद्र द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर समाज की बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाई जाएगी और शहर के प्रतिष्ठित लोग संस्था की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

Sasaram News : डेहरी शहर के पाली रोड स्थित मेहरा हाउस परिसर की मंगलम वाटिका में 20 सितंबर को सोन कला केंद्र के बैनर तले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. संस्था के सचिव सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सोन कला केंद्र समाज के उत्थान, सांस्कृतिक संरक्षण और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है.

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता पर जोर

सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने तथा शहर के विकास के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संस्था की ओर से समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 20 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

Also Read : नोखा में आज ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, सभापति समेत सभी पार्षदों को बुलावा

कई प्रतिष्ठित लोग ग्रहण करेंगे संस्था की सदस्यता

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित लोग सोन कला केंद्र की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इससे संस्था की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है.

वरिष्ठ सदस्यों के नेतृत्व में उद्देश्यों को पूरा करने का प्रयास

श्री गुप्ता ने बताया कि संस्था के संरक्षक प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. बी. प्रसाद, शिक्षाविद राजीव रंजन सिन्हा उर्फ पन्नू बाबू, डॉ. अनुभा सिन्हा आदि के नेतृत्व में संस्था के सदस्य अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रयासरत हैं. उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों के लिए खानपान की व्यवस्था भी की गयी है.

Also Read : राजकीय डिग्री महाविद्यालय रोहतास में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम, भाषण और काव्य पाठ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मुकेश पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >