शिव तत्वों को जीवन में अपनाने का संतों ने दिया संदेश

SASARAM NEWS.प्रखंड मुख्यालय के सदर पंचायत अंतर्गत पश्चिम मुहल्ला स्थित शिव मंदिर के समीप कृष्णानंदजी महाराज के मंगलानुशासन में श्रीशिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है.

पश्चिम मुहल्ला स्थित शिव मंदिर में चल रहा श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ

सूर्यपुरा.

प्रखंड मुख्यालय के सदर पंचायत अंतर्गत पश्चिम मुहल्ला स्थित शिव मंदिर के समीप कृष्णानंदजी महाराज के मंगलानुशासन में श्रीशिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञस्थल पर सुबह-शाम श्रद्धालुओं की ओर से भजन-कीर्तन के साथ संतों का प्रवचन भी हो रहा है.यज्ञ अनुष्ठान के चौथे दिन प्रवचनकर्ता यतींद्र शास्त्री जी महाराज ने श्रीशिव महापुराण कथा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी मानवों को अपने जीवन में सद्गुणों को धारण करना चाहिए. उन्होंने लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि नित्य कर्म के साथ प्रतिदिन शिव मंदिर जायें, संतों की संगति करें और शिव महापुराण में वर्णित शिव तत्वों को अपने जीवन में अपनायें.उन्होंने एक कथा प्रसंग सुनाते हुए कहा कि एक चंचला ब्राह्मणी ने जीवनभर पाप कर्म किये थे, लेकिन देवयोग से वह अपने रिश्तेदारों के साथ तीर्थ यात्रा पर गयी, जहां उसने शिव महापुराण कथा का श्रवण किया. कथा सुनने के बाद उसके भीतर वैराग्य उत्पन्न हुआ और वह भगवान शिव की भक्ति में लीन हो गयी. इससे उसके सभी पाप धुल गये और मृत्यु के बाद उसे कैलाश पर्वत में माता पार्वती की सखी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. बाद में उसने प्रेत योनि में पड़े अपने पति को भी मुक्ति दिलायी. श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति 14 मई की शाम भंडारे के साथ की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >