भारतमाला परियोजना के समन्वय अधिकारी से हाथापाई, दी जान मारने की धमकी

भारतमाला परियोजना की अधिग्रहित भूमि पर अवैध रूप से गेहूं बुआई को रोकने पर रैयतों ने परियोजना के समन्वय अधिकारी से हाथापाई की

तीन लोगों के विरुद्ध बड्डी थाने में समन्वय अधिकारी ने दर्ज करायी प्राथमिकी अधिग्रहित भूमि पर गेहूं बुआई से रोकने पर रैयतों ने अधिकारी से की थी गाली-गलौज प्रतिनिधि, शिवसागर भारतमाला परियोजना की अधिग्रहित भूमि पर अवैध रूप से गेहूं बुआई को रोकने पर रैयतों ने परियोजना के समन्वय अधिकारी से हाथापाई की. साथ ही गाली-गलौज करने के साथ जान मारने की धमकी दी. इस कांड को लेकर पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड भारतमाला परियोजना के समन्वय अधिकारी कुमार आशीर्वाद ने 30 दिसंबर को तीन लोगों के विरुद्ध बड्डी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार ने बताया कि समन्वय अधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 30 दिसंबर की सुबह करीब 10.50 बजे भारतमाला परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि पर कुछ लोग गेहूं की बुआई कर रहे थे. जिन्हें जुताई-बुआई से रोका गया, तो ग्राम खुड़िया के रैयत परहंस पांडेय, अंशु पांडेय व बंटी पांडेय ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी. उन लोगों ने खेत में परियोजना का कार्य करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी समन्वय अधिकारी को दी. इस घटना की सूचना समन्वय पदाधिकारी ने डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारियों को दी है. ज्ञातव्य हो कि भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि पर परियोजना का कार्य शुरू हो चुका है. भूमि अधिग्रहण के काफी दिनों बाद तक संपूर्ण रैयतों को उनकी भूमि का मुआवजा नहीं मिल सका है. इसको लेकर आये दिन कहीं ना कहीं परियोजना से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी और रैयतों के बीच झड़प, बहस होते रही है. इसी कड़ी में बड्डी थाना क्षेत्र में 30 दिसंबर की एक और घटना जुड़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >