राजेंद्र विद्यालय में धूमधाम से मनी छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

आइसीएसइ संबद्ध शिक्षण संस्थान राजेंद्र विद्यालय में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनायी गयी.

अर्णव ने शिवाजी के वेश में जीता सबका दिल भाषण, कविता व प्रस्तुति से गूंजा स्कूल परिसर फोटो-1- कार्यक्रम में शामिल अर्णव व अन्य बच्चे. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस आइसीएसइ संबद्ध शिक्षण संस्थान राजेंद्र विद्यालय में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनायी गयी. सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका संचालन कक्षा तीन की शिक्षिका मानसी ने किया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस अवसर पर स्कूल की चेयरपर्सन गीता सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. युवाओं को उनके आदर्शों से सीख लेकर देश सेवा के लिए आगे बढ़ना चाहिए. प्रधानाचार्य श्री नब्येंदु विश्वास ने भी अपने विचार व्यक्त किये. उन्होंने शिवाजी महाराज की कुशल नेतृत्व क्षमता, संगठन शक्ति और दूरदर्शिता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके जीवन से अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को इतिहास से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा तीन के छात्र अर्णव रहे. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी. उनके आत्मविश्वास और सशक्त अभिनय से शिक्षक व छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए. प्रस्तुति के बाद पूरे परिसर में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित कविताएं, भाषण और वीर गाथाएं प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >