लीड.. गुप्ताधाम महोत्सव आज, चेनारी में बहेगी सुर और भक्ति की धारा

SASARAM NEWS.स्थानीय राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार की शाम लगभग चार बजे से गुप्ताधाम महोत्सव के तहत भक्ति सुरों की रसधार बहेगी. कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से किया गया है.

राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय में सजेगा भक्ति संगीत का मंच

कल्लू, अंकुश राजा सहित कई कलाकार देंगे प्रस्तुति

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, महिलाओं के लिए अलग दीर्घा

फोटो-3- गुप्ताधाम महोत्सव के लिए बन रहा पंडाल प्रतिनिधि, चेनारीस्थानीय राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार की शाम लगभग चार बजे से गुप्ताधाम महोत्सव के तहत भक्ति सुरों की रसधार बहेगी. कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से किया गया है.महोत्सव में सुप्रसिद्ध गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू, शिवानी सिंह, हर्षित कौर और अंकुश राजा सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम में जिले के वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम शाम पांच बजे से प्रारंभ होकर रात दस बजे तक चलेगा. महिलाओं के लिए अलग दीर्घा और वाहन पार्किंग के लिए अलग स्टैंड की व्यवस्था की गयी है. शांति व्यवस्था बनाये रखने और हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है. सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जायेगी. जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि गुप्ताधाम महोत्सव की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंच, पंडाल और दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गयी है. मैदान में सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कर घेराव किया गया है. भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रवेश के लिए गेटों की संख्या बढ़ायी गयी है और प्रत्येक प्वाइंट पर पुलिस गश्ती रहेगी.

श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है गुप्ताधाम

उल्लेखनीय है कि जिले के चेनारी प्रखंड में स्थित भगवान भोले शंकर की पवित्र गुफा गुप्ताधाम लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रही है. महाशिवरात्रि, बसंत पंचमी और सावन माह में यहां आसपास के कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंचते हैं. पहाड़ी पर स्थित इस स्थल तक पहुंचने के लिए आज भी श्रद्धालुओं को मीलों पैदल चलना पड़ता है. इधर, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व जिला पार्षद सदस्य मंगल राम और कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामानुज मिश्रा ने कहा कि महोत्सव का आयोजन गुप्ताधाम से लगभग 20 किलोमीटर दूर चेनारी स्थित विद्यालय परिसर में किया जा रहा है, जबकि इसे गुप्ता धाम के समीप होना चाहिए था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >