सूर्यपुरा पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के रतनपट्टी गांव में शुक्रवार को पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

सूर्यपुरा.

थाना क्षेत्र के रतनपट्टी गांव में शुक्रवार को पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव के नेतृत्व में रतनपट्टी निवासी भोला सिंह के घर छापेमारी की गयी. तलाशी के दौरान 180 एमएल की 10 पेटी (470 पीस), 750 एमएल की आठ बोतल और ट्रेटा व्हिस्की की दो बोतल शराब जब्त की गयी. पुलिस ने मौके से भोला सिंह को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई सूर्यपुरा, दावथ, दिनारा और नटवार थानों की संयुक्त टीम ने की. छापेमारी के दौरान एक अन्य आरोपित के फरार होने की भी सूचना है. बताया जाता है कि होली को लेकर शराब तस्करों द्वारा पहले से स्टॉक इकट्ठा किया जा रहा था, जिसकी जानकारी पुलिस को मिली थी. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. शराब तस्करी में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. छापेमारी दल में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह, नटवार थानाध्यक्ष अजीत कुमार, दावथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयारा, प्रभारी थानाध्यक्ष तरुण कुमार, एएसआइ दीप प्रकाश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >