होटलों पर पड़ा छापा, तो होम डिलिवरी पर उतर आयीं एलपीजी गैस एजेंसियां

अफसर बोले-जिले में नहीं है गैस सिलिंडरों की कमी, धीरे-धीरे स्थिति हो रही सामान्य, गैस एजेंसी के प्रबंधक के साथ हाथापाई, पुलिस ने मामला कराया शांत, एजेंसियों के गोदाम में 13941 गैस सिलिंडर उपलब्ध

सासाराम ग्रामीण़ होटलों पर ताबड़ तोड़ छापा पड़े, तो बड़ी संख्या में अवैध सिलिंडर पकड़े गये. किसी के पास घरेलू गैस सिलिंडर निकला, तो किसी के पास बिना वैध के कागज के व्यावसायिक सिलिंडर. कल तक जो गैस एजेंसियां डीएम के समक्ष होम डिलिवरी करने में अपने सक्षम मान रही थीं. वे अब होम डिलिवरी करने की बात करने लगी हैं. लोग इसके पीछे का कारण बता रहे हैं कि गत दिन एसडीएम मैडम ने गोदाम से उठाव करने पर 33 रुपये नहीं लेने का निर्देश जारी किया था, जो एजेंसियों के लिए अतिरिक्त रकम का घाटा है. ऐसे में एजेंसियां होम डिलिवरी की ओर फिर से जाना चाहती हैं. जिले में 46 एजेंसियों के पास 6,12,415 उपभोक्ता बुधवार को दूसरे दिन कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए सभागार में एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) शशि शेखर, आइओसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अवध बिहारी शरण आदि ने प्रेसवार्ता की. अधिकारियों ने कहा कि जिले में सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है. वर्तमान में जिले में 46 एजेंसियों के पास 6,12,415 उपभोक्ता हैं. इनके लिए आज इंडेन के कुल 28 एजेंसियों के पास 11027, भारत गैस के कुल 07 एजेंसियों के पास 1381 और एचपी गैस के कुल 11 एजेंसियों के पास 1533 यानी इन एजेंसियों के गोदाम में कुल 13941 गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं. अधिकारियों ने बताया कि कुछ एजेंसियां होम डिलिवरी शुरू कर दी हैं. कुछ एक-दो दिनों में होम डिलिवरी करनी शुरू कर देंगी. उन्होंने कहा कि आरा स्थित एलपीजी के बॉटलिंग प्लांट के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है. जहां से लगातार आपूर्ति की जा रही है. ऐसे में लोग परेशान नहीं हो. सभी को समय से सिलिंडर मिलेगा. दावा पांच दिन का, आठ दिन में भी नहीं मिला सिलिंडर प्रेसवार्ता में अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बुकिंग के पांच दिनों के अंदर घर पर सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है. जबकि, शहर के फजलगंज निवासी रीतु देवी ने बताया कि 10 मार्च को बुकिंग की गयी है, लेकिन अब तक घर में सिलिंडर नहीं मिला है. वहीं, पुनीत कुमार ने बताया कि 12 मार्च को बुकिंग की गयी थी, जो अब तक उपलब्ध नहीं है. भारतीगंज के बबलू कुमार, सुनीता देवी आदि कई लोगों ने कहा कि बुकिंग किये हुए आठ दिन हो चुके हैं, पर अब तक सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पाया है. शहर में ऐसे सैकड़ों उपभोक्ता हैं, जो बुकिंग कर सिलिंडर घर पहुंचने की राह देख रहे हैं. जिनके घर का चूल्हा एकदम ठप पड़ा है, वे एजेंसियों के गोदाम की ओर रुख कर रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि ऐसी स्थिति में हम लोगों को भी एजेंसी के गोदाम पर जाना पड़ेगा. डेहरी सीडी एंड सीएम के प्रबंध को ग्राहकों ने पीटा बुधवार की सुबह करीब सात बजे फजलगंज स्थित डेहरी सीडी एंड सीएम गैस एजेंसी के गोदाम पर लंबी कतार लगी थी. करीब 10 बजे एजेंसी प्रबंधक राजेश कुमार पहुंचे. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि उनका सिलिंडर घर पर पहुंचाया जायेगा. उनकी बात पर लोग भड़क उठे. कहा-कभी होम डिलिवरी, तो कभी गोदाम पर क्या मजाक है? ऐसे में कुछ लोग प्रबंधक से उलझ पड़े. हाथापाई हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने लोगों को शांत कराया. इधर प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि कुछ लोग उग्र हो गये थे. हाथापाई कर दिये. लोग परेशान हैं. पुलिस के पास जाने की जरूरत महसूस नहीं हुई है. एसडीएम के निर्देश के बाद एजेंसियां परेशान एजेंसियों के बदलते नियम को लेकर रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मिहिर कुमार झा ने आइओसीएल के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 13 मार्च को जिलाधिकारी के समक्ष बैठक में वितरकों ने एक स्वर में होम डिलिवरी करने में अपने अक्षम बताते हुए गोदाम से सिलिंडरों की आपूर्ति की मांग की थी. डीएम और एसडीएम ने कड़ी मेहनत कर गोदाम से डिलिवरी की व्यवस्था शुरू करायी. एसडीएम ने गोदाम से डिलीवरी पर होम डिलिवरी का चार्ज नहीं लेने का निर्देश दे दिया. इसके बाद 15 मार्च को ही आइओसीएल से आदेश आ गया कि गोदाम से सिलिंडर का वितरण नहीं होगा. क्यों? क्या डीएम और एसडीएम की व्यवस्था बेकार थी या वे सक्षम नहीं हो पा रहे थे. यह खेल बंद किया जाए. कोई एक व्यवस्था हो. ताकि लोग परेशान नहीं हो. नगर निगम ने करायी माइकिंग नगर निगम ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर बुधवार को माइकिंग करायी. इसमें कहा गया कि गैस आपूर्ति को लेकर घबराये नहीं. एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर है. सिलिंडर की होम डिलिवरी होगी. आप बुकिंग कर अपने घर में रहें. गैंस एजेंसी व उपभोक्ताओं की संख्या पर एक नजर एजेंसी का नाम- उपभोक्ताओं की संख्या बीजेंद्र भारत गैस ग्रामीण वितरक : 4689 काजल भारत गैस ग्रामीण वितरक : 7775 कांति भारतगैस ग्रामीण विरतक : 1999 कोचस भारत गैस ग्रामीण वितरक: 11576 नौहट्टा भारत गैस ग्रामीण वितरक : 3027 राहुल भातर गैस ग्रामीण वितरक: 5072 राजमनी भारत गैस ग्रामीण वितरक : 3843 जय बजरंग एचपी गैस ग्रामीण वितरक : 19827 करूण शंकर एचपी गैस ग्रमीण वितरक : 11611 मां मुनेश्वरी एचपी गैस एजेंसी : 25734 राजमनी एचपी गैस ग्रामीण वितरक : 12407 आरसीपी एचपी गैस ग्रामीण वितरक : 5762 संध्या एचपी गैस ग्रामीण वितरक : 1129 संगीता एचपी गैस ग्रामीण वितरक : 3669 शाहीद चंद्रभूषण एचपी गैस एजेंसी : 22436 शिवप्रभु एचपी गैस एजेसी : 4351 सुकेशरा एचपी ग्रामीण वितरक : 15285 यतार्थ एचपी गैस ग्रामीण वितरक : 4021 अभय इंडेन सर्विस : 19305 आलमपुर इंडेन ग्रामीण वितरक : 3515 एआरएन इंडेन : 18182 बालमुकुंद इंडेन ग्रामीण वितरक : 4924 डेहरी सीडी एंड सीएम यूनियन लि. : 20451 देव इंडेन : 8354 गौरव इंडेन ग्रामीण वितरक : 21527 घोरडीह इंडेन ग्रामीण वितरक : 3195 काराकाट इंडेन ग्रामीण वितरक : 17217 मां ज्वाला इंडेन ग्रामीण वितरक : 3709 मातेश्वरी इंडेन ग्रामीण वितरक : 4310 मिश्रा इंडेन ग्रामीण वितरक : 14771 मोहीनी इंटरप्राइजेज : 37045 पवनसूत इंडेन ग्रामीण वितरक : 16800 आरडी इंडेन : 16519 आरएन इंडेन : 29212 राजपुर ग्रामीण वितरक : 10871 रामाशंकर इंडेन ग्रामीण वितरक : 6367 रामअवतार इंडेन ग्रामीण वितरक : 18137 रामजी इंडेन ग्रामीण वितरक : 14549 रुपेश इंडेन ग्रामीण वितरक : 20667 सरर्वेशवरी इंडेन : 31654 श्वेती इंडेन : 8170 शिप्रा इंडेन सर्विस : 16926 तमन्ना इंडेन : 38721 उमरावति इंडेन ग्रामीण वितरक : 8312 वंदना इंडेन : 14369 विकास इंडेन ग्रामीण वितरक : 20423

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >