Rohtas sawan milan: महिला चेतना मंच की ओर से रविवार को सावन के अवसर पर सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक जागरूकता के साथ महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया. समारोह की अध्यक्षता शकुंतला सिंह ने की, जबकि संचालन मीरा चौधरी ने किया.
महिलाओं की जागरूकता से होगा समाज का विकास
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शकुंतला सिंह ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करके ही देश और राज्य को तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है. आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, राजनीति, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं. महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है.
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ परिवार और समाज के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. महिलाओं की एकजुटता से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में मदद मिलेगी.
ऐसे आयोजन महिलाओं को जोड़ने का अवसर देते हैं
कार्यक्रम का संचालन कर रहीं मीरा चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा एवं विचारों को साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं. समारोह में महिलाओं ने सावन के गीत, पारंपरिक गतिविधियों और आपसी मेल-मिलाप के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया. महिलाओं के उत्साह को देखते हुए मंच की ओर से भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
महिलाओं ने लिया एकजुटता का संकल्प
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुज कुशवाहा के अलावा मंच की कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहीं. इनमें उपाध्यक्ष सोनी कुशवाहा, शोभा चंद्रवंशी, किरण कुशवाहा, अनीता कुशवाहा, काजल देवी, रंजू देवी और सुमन देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने का संकल्प लिया.
इसे भी पढ़ें:‘अंकल बचा लीजिए...’ गिड़गिड़ाती रही लड़की, नकाबपोश बदमाशों ने टेलर दुकान से खींचकर मारी गोली; पुलिस ने बताई वजह
