सासाराम में सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, गड्ढों और जलजमाव के बीच राहगीरों का चलना मुश्किल

सासाराम के गोला बाजार से मां ताराचंडी धाम जाने वाला मुख्य मार्ग अब हादसों का अड्डा बन गया है. बड़े-बड़े गड्ढे और बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों, खासकर दोपहिया वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया है. स्थानीय दुकानदार भी इस बदहाली से परेशान हैं.

सासाराम शहर के गोला बाजार से मुबारक गंज मोहल्ला होते हुए मां ताराचंडी धाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर इन दिनों उभरे गड्ढे और जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा रहने से आवागमन मुश्किल हो गया है.

जलजमाव से दोपहिया वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से मां ताराचंडी धाम सहित बाजार क्षेत्र में आते-जाते हैं. जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है. दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है. कई बार गड्ढों का अंदाजा नहीं लगने के कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं.

सड़क पर पानी जमा होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर पानी जमा रहने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है. पैदल चलने वाले लोगों को भी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है. इससे राहगीरों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सड़क मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग

मोहल्लेवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.

ALSO READ : रोहतास: जन्माष्टमी पर कृष्ण-राधा के रूप में सजे नन्हे कलाकार, दही-हांडी फोड़ते ही गूंज उठा स्कूल परिसर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >