रोहतास: राशन कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर मिला तो तुरंत करें KYC, घर बैठे डाउनलोड करें मेरा KYC ऐप

नए राशन कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर जारी हो गए हैं. अब आप घर बैठे 'मेरा KYC' ऐप या नजदीकी जन वितरण प्रणाली दुकान पर जाकर अपना KYC करा सकते हैं. KYC के बाद ही आपका राशन कार्ड जारी होगा.

Rohtas My KYC App: नए राशन कार्ड के पात्र लाभुकों का रजिस्ट्रेशन नंबर उनके मोबाइल पर प्रशासन की ओर से भेजना शुरू कर दिया गया है. रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद लाभुक गूगल प्ले स्टोर से मेरा KYC ऐप डाउनलोड कर घर बैठे अपना KYC कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी जन वितरण प्रणाली दुकान पर जाकर पॉश मशीन के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ KYC कराया जा सकता है.

यह जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी है. विज्ञप्ति में बताया गया है कि पांच अगस्त 2026 तक प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र लाभुकों के मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर भेजा जा रहा है. जिन लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, उनके मोबाइल पर भी रजिस्ट्रेशन नंबर पावती के रूप में भेजा जा रहा है.

पॉश मशीन या घर बैठे कर सकते हैं KYC

रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद लाभुक अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली दुकान पर जाकर पॉश मशीन के माध्यम से KYC करा सकते हैं. इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर से मेरा KYC ऐप डाउनलोड कर घर बैठे स्वयं भी KYC किया जा सकता है. प्रशासन के अनुसार KYC कराना अनिवार्य है.

KYC के बाद ही राशन कार्ड होगा निर्गत

डॉ. नेहा कुमारी ने बताया कि ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से आवेदन करने वाले लाभुकों के लिए KYC कराना जरूरी है. KYC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राशन कार्ड निर्गत करने की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि छूटे हुए इच्छुक लाभुक प्रपत्र क और ख में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए br.smartpds.nic.in पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन किया जा सकता है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >