Sasaram News : सासाराम रेलवे स्टेशन से जीआरपी व आरपीएफ ने 22 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार में भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा रघुटील निवासी राजा साह का 26 वर्षिय पुत्र कन्हैया कुमार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव निवासी हरेराम साह का 22 वर्षिय पुत्र कृष्णा कुमार, आरा के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी स्व. राम कुमार साह के पुत्र जयनिवासी साह बताया जा रहा है. इसकी जानकारी जीआरपी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने दी. इसके पास से दो ट्रॉली बैग में रखा कुल 22 पैकेट में 22.9 किलो गांजा, तीन मोबाइल फोन, तीन पीठू बैग, दो पर्स, व 4905 रुपये नगद बरामद हुआ है. आगे बताया कि तस्कर भभुआ-पटना इंटरसिटी से निकले वाले है. सूचना पर कार्रवाई की गयी. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
सासाराम रेलवे स्टेशन से 22 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कागजी कार्रवाई करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
Copied link
सासाराम रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 22 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. तस्करों के पास से नशीले पदार्थ के अलावा मोबाइल फोन, पर्स और नगदी भी बरामद हुई है. यह कार्रवाई भभुआ-पटना इंटरसिटी से यात्रा करने से पहले हुई.