सासाराम में आज : मंदिरों में पूजा-पाठ का सही समय, OPD में डॉक्टरों से मिलने का सही समय, सारी जानकारी एक क्लिक पर

Sasaram News : पूजा-पाठ, OPD शेड्यूल और जरूरी अपडेट्स एक क्लिक में

Sasaram News (जितेंद्र कुमार पासवान) : सासाराम शहर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पट खुलने एवं बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर सकेंगे.

मां तारा चंडी धाम का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा . मंदिर दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक बंद रहेगा तथा पुनः 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा. प्रसाद वितरण का समय दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है .

महावीर मंदिर गौरक्षणी के पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक दर्शन होगा. इसके बाद मंदिर दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुला रहेगा.

प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव के पट प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहेगा. वहीं सोमनाथ मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा और रात्रि 9:00 बजे बंद होगा.

गायत्री मंदिर के पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा . दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. संध्या आरती शाम 6:30 बजे आयोजित होगी तथा मंदिर का पट रात्रि 8:30 बजे बंद किया जाएगा. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की है.

आज सदर अस्पताल में चिकित्सक, जेनरल ओपीडी

जेनरल फिजिशियन: डॉ कंचनलाल पासवान, शुभेंदु कुमार सुमन, हड्डी विभाग: डॉ प्रियरंजन कुमार, एनसीडी सेल: डॉ अंशु कृतिवास, आंख विभाग: डॉ मनोज कुमार सिंह, इएनटी विभाग: डॉ आरएल सिंह, दंत विभाग: डॉ नुरेश आलम, मानसिक विभाग: डॉ आरके सिंह, कैंसर विभाग: डॉ बासित अली, टीबी विभाग: डॉ कन्हाई महतो
ट्रामा सेंटर
बुधवार : डॉ मनीष कुमार (सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक), डॉ पंकज कुमार (दोपहर 2:00 बजे से रात 9:00 बजे तक), डॉ अजीत कुमार (रात 9:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक)
मातृ शिशु अस्पताल
बुधवार-ओपीडी 09 बजे से 02 बजे तक डॉ इम्तियाज अहमद, एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड 08 बजे से 02 बजे तक डॉ रविकांत कुमार भारती, एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड 02 से 08 बजे तक डॉ विवेक कुमार प्रभात, एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड रात 08 से सुबह 08 बजे तक डॉ ज्योति बराक

Also Read : Gaya News : 70 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >