SASARAM NEWS : सासाराम(जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट): रोहतास जिले में बुधवार, 2 जुलाई को मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है. मॉनसून के सक्रिय रहने के कारण जिले के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है.बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, तेज हवा और वज्रपात (ठनका) की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. जिला प्रशासन ने भी खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे तथा बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं रहने की अपील की है.किसानों के लिए मानसूनी बारिश लाभदायक मानी जा रही है. धान सहित खरीफ फसलों की तैयारी में जुटे किसानों को इस बारिश से फायदा मिलने की उम्मीद है. वहीं, लगातार बारिश होने पर निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है.मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक रोहतास समेत बिहार के कई जिलों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. लोगों से मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने तथा खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है.
रोहतास में बदला मौसम का मिजाज : आज झमाझम बारिश के आसार, वज्रपात का अलर्ट
SASARAM NEWS :रोहतास जिले में बुधवार, 2 जुलाई को मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है. मॉनसून के सक्रिय रहने के कारण जिले के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

रोहतास में बदला मौसम का मिजाज : आज झमाझम बारिश के आसार, वज्रपात का अलर्ट