दुर्गा मंदिर अड्डा रोड में पुलिस की बड़ी छापेमारी, गुमटी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Sasaram News: गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस और अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई. पूजा सामग्री दुकान के सामने स्थित गुमटी से बरामद हुई विदेशी शराब की बोतलें, पुलिस ने गुमटी को किया सील.

Sasaram News (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव): रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा मंदिर अड्डा रोड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक गुमटी में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना की पुलिस ने अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार की मौजूदगी में संयुक्त रूप से यह छापेमारी अभियान चलाया था. इस दौरान पूजा सामग्री की एक दुकान के सामने रखी गुमटी की जब तलाशी ली गई, तो उसके अंदर छिपाकर रखी गई बड़ी संख्या में विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं.

मामले की गंभीरता से जांच जारी, धंधेबाजों की तलाश में जुटी पुलिस

अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार ने बताया कि बरामद शराब की खेप को लेकर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और स्थानीय स्तर पर इसकी सप्लाई किन लोगों के माध्यम से की जा रही थी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है और इस काले धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को कतई बख्शा नहीं जाएगा.

गुमटी को किया गया सील, आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस

नगर थाना की पुलिस ने बरामद अंग्रेजी शराब को जब्त करने के बाद उक्त गुमटी को पूरी तरह से सील कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मद्यनिषेध कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके साथ ही धंधेबाजों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि मुख्य आरोपी को जल्द दबोचा जा सके.

Also Read: Sasaram news: नगर आयुक्त कार्यालय में तालाबंदी से कई पार्षदों ने खुद को किया अलग, डिप्टी मेयर के दावों पर भी उठे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >