Sasaram News : पिछले चार सालो में मात्र दो बार की गई फॉगिंग, मच्छरों का बढ़ा प्रकोप

Sasaram News : नियमित फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों का आतंक बढ़ा, चार वर्षों में सिर्फ दो बार हुआ छिड़काव

Sasaram News (रजी अहमद खान) : नगर पंचायत के गठन हुए लगभग चार साल होने को है और इन चार सालों के अंदर मात्र दो बार नगर में फॉगिंग कराई गई है. फागिंग नहीं होने की वजह से मच्छरों का प्रकोप नगर में बढ़ गया है. हाल के दिनों में बारिश से सभी नाला और गलियों में पानी जमा होने के बाद और भी मच्छर लोगों को परेशान कर रहा है. ऐसे में नगर के लोग फागिंग की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं.वार्ड नंबर एक के निमिया टिकरी निवासी शाहिद अंसारी, शहंशाह खान, अकबर कुरेशी ,सनी खान आदि लोगों ने बताया कि मोहल्ले के पिछले हिस्से में नाली के पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बड़ी संख्या में हावी हो चुका है और अगर नगर के द्वारा फॉगिंग नहीं कराई जाती है तो लोगों को बीमारी का खतरा बढ़ जाएगा और टाइफाइड मलेरिया से लोगों को ग्रसित होने की आशंका है.

स्थानीयों ने की मानसून से पहले फॉगिंग कराने की मांग

इस तरह और भी कई वार्ड में जल जमाव के कारण मच्छर का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है. इस संदर्भ में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तोराब नियाजी ने बताया कि फॉगिंग के लिए डेहरी से मशीन को हायर किया जाता है और स्थाई तौर पर कार्यपालक पदाधिकारी नगर कार्यालय के पद पर स्थापित नहीं है, जिसकी वजह से इन सब सुविधाओं से नगर वासियों को वंचित रहना पड़ रहा है और यह सच है कि मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है, ऐसे में नगर में फॉगिंग होना बहुत ही जरूरी है फिर भी अपने स्तर हम कोशिश करेंगे कि बरसात से पहले पहले नगर में फॉगिंग कराई जाए और लोगों को राहत पहुंचाई जाए.

डॉक्टर ने स्थिति पर क्या बोला?

मच्छरों के काटने से लोगों को बचना चाहिए और इसके लिए घर से लेकर बाहर तक साफ सफाई रहनी चाहिए. नगर के साफ सफाई जरूरी है वरना बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

स्थानीयों ने क्या कहा?

नगर में तेरह वार्ड है जिसमें आधा से अधिक वार्डो में नाली का पानी जमा रहता है , जिससे मच्छर का प्रकोप बढ़ जाता है और लोग बीमार हो रहे हैं, फॉगिंग समय समय पर होना चाहिए.

अधिकारियों ने क्या कहा?

नगर में साफ सफाई का पुरा ख्याल रखा जाता है, अगर कोई सफाई में कमी होगी तो उसे भी दूर कर दिया जाएगा, फॉगिंग की व्यवस्था के लिए अधिकारी को सुचित कर दिया जाएगा.

Also Read : Buxar News : गौशाला से भैंस चुरा ले गए चोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >