sasaram News : आज रोहतास जिले में बूंदाबांदी के आसार

रोहतास जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्के बादल छाये रह सकते हैं, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा.

sasaram News : रोहतास जिला के सासाराम से जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट, रोहतास जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्के बादल छाये रह सकते हैं, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा. अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. पछुआ हवा चलने से गर्मी का असर और बढ़ सकता है. हालांकि, शाम के समय कुछ क्षेत्रों में बादल गरजने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जतायी गयी है. जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >