सासाराम : कोचस के नरवर पैक्स चुनाव में वोटिंग का उत्साह, 22 प्रत्याशियों के लिए सुबह से लगी लंबी कतारें

नरवर पैक्स चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाता सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारों में खड़े हैं।

कोचस. प्रखंड के नरवर पैक्स में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया. सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग में 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता कर रहे हैं. मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

मौसम की परवाह किए बिना बूथों पर पहुंचे मतदाता

मौसम के बदले मिजाज के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ. बड़ी संख्या में लोग सुबह ही अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंच गए. सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू कर दिया. कई बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं.

शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नरवर पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान केंद्रों पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है.

मतदान केंद्र पर कतारबद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता | Prabhat Khabar Network

सीओ और थानाध्यक्ष ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सीओ श्वेता कुमारी और दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद विभिन्न मतदान केंद्रों पर लगातार गश्त कर रहे हैं. अधिकारियों की टीम मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा ले रही है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो.

शाम 4:30 बजे तक होगा मतदान

प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि प्राधिकार के निर्देश के अनुसार शाम 4:30 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. हालांकि, यदि निर्धारित समय के बाद भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ मौजूद रहती है, तो मतदान के समय में बदलाव किया जा सकता है.

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मिली विशेष सुविधा

मतदान के दौरान दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. उन्हें मतदान केंद्रों पर लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ी. बूथ पर पहुंचने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई है.

पुलिस ने दिव्यांग मतदाताओं को सीधे पहुंचाया वोटर कक्ष

दिव्यांग मतदाताओं को भीड़ और कतार में शामिल होने से बचाते हुए पुलिसकर्मी सीधे वोटर कक्ष तक पहुंचा रहे हैं. वहां चुनाव कर्मी मतदाता पर्ची का मिलान करने के बाद उन्हें सुविधाजनक तरीके से मतदान करा रहे हैं. प्रशासन की इस व्यवस्था से बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को काफी सहूलियत मिल रही है.

रोहतास में आज ब्लैक डे, पुरानी पेंशन की मांग पर काला बिल्ला लगाकर विरोध करेंगे कर्मचारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >