Sasaram News : सासाराम मंडलकारा में बुधवार को बंदियों की टीवी व एचआईवी जांच हुई. इसकी जानकारी जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने दी. बताया कि सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन की अध्यक्षता में काराधीन बंदियों को टीवी व एचआईवी स्क्रीनिंग करने के लिए स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया. कैंप में करीब 67 बंदियों की टीवी व एचआईवी की जांच की गयी. पूरी जांच के क्रम में किसी भी बंदी में एचआईवी और टीवी की समस्या नहीं पाई गई और सभी का जांच प्रतिवेदन नेगेटिव पाया गया.सीडीओ डॉ. रविरंजन कुमार,डीपीएम अजय कुमार सिंह, कारा चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार सिन्हा, डॉ. हरिशरण प्रसाद, डीआईएस एड्स धर्मदेव सिंह, एड्स काउंसलर प्रिया कुमारी,एएनएम रेणु कुमार, निशा वर्मा, फार्मासिस्ट पंकज कुमार सिंह, एक्स रे टेक्नीशियन अंकित कुमार, विभूति नारायण सिंह ,चन्द्रदीप राय , संदीप कुमार व विजय अरोरा शामिल थे.
सासाराम मंडल कारा में 67 बंदियों की हुई एचआईवी और टीवी की जांच, सभी नेगेटिव मिले

जांच शिविर में शामिल अधिकारी व अन्य.
Copied link
सासाराम मंडल कारा में बुधवार को 67 बंदियों की टीवी और एचआईवी जांच की गई. जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने बताया कि सभी बंदियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इस दौरान किसी भी बंदी में संक्रमण नहीं पाया गया.