सासाराम में इंटरमीडिएट हाफ इयरली परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी, 18 सितंबर से परीक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेना होगा प्रश्न-पत्र

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 18 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी। परीक्षा का पूरा कार्यक्रम और समय सारणी यहाँ विस्तार से देखें।

Intermediate Half Yearly Exam 2026 : कक्षा 12वीं की इंटरमीडिएट अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. सितंबर में होने वाली सैद्धांतिक परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होकर 26 सितंबर तक चलेगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी.

दोनों पालियों में मिलेगा कूल ऑफ टाइम

परीक्षा की दोनों पालियों में शुरुआत के 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए कूल ऑफ टाइम निर्धारित किया गया है. परीक्षार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित विषयों की परीक्षा में शामिल होना होगा.

18 सितंबर को भौतिकी और अकाउंटेंसी की परीक्षा

18 सितंबर को पहली पाली में आई.एससी. के भौतिकी और आईकॉम के अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में आई.एससी. के रसायन शास्त्र और आई.ए. के उद्यमिता की परीक्षा निर्धारित है.

19 सितंबर को गणित और बिजनेस स्टडीज

19 सितंबर को पहली पाली में आईए के गणित और आईकॉम के बिजनेस स्टडीज की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में आईए के दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान और भूगोल तथा आई.एससी. के जीव विज्ञान की परीक्षा निर्धारित है.

21 सितंबर को हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा

21 सितंबर को अंग्रेजी और हिंदी की परीक्षा होगी. इस दिन संबंधित संकाय के वैसे परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिन्होंने भाषा विषय का चयन अनिवार्य विषय समूह के अंतर्गत किया है.

22 सितंबर को भाषा विषयों की परीक्षा

22 सितंबर को विभिन्न भाषा विषयों के साथ आईए के मनोविज्ञान की परीक्षा होगी. उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली और बांग्ला विषयों की परीक्षा भी निर्धारित है.

23 और 24 सितंबर को इन विषयों की परीक्षा

23 सितंबर को आईएससी के कृषि, आईकॉम के अर्थशास्त्र, आईए के अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र की परीक्षा होगी. 24 सितंबर को आईए के इतिहास और संगीत की परीक्षा होगी.

26 सितंबर को गृह विज्ञान के साथ परीक्षा समाप्त

26 सितंबर को आईए के गृह विज्ञान की परीक्षा के साथ अर्द्धवार्षिक परीक्षा का निर्धारित कार्यक्रम पूरा होगा.

प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता को लेकर निर्देश

परीक्षा को लेकर प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में भी निर्देश जारी किए गए हैं. गोपनीय एजेंसी द्वारा 7 से 15 सितंबर के बीच सैद्धांतिक विषयों के प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराए जाने की संभावना है. संबंधित पदाधिकारियों को प्रश्न-पत्र निर्धारित व्यवस्था के तहत प्राप्त कर सुरक्षित रखने तथा एजेंसी प्रतिनिधि को प्राप्ति रसीद देने का निर्देश दिया गया है.

स्कूल प्रधानों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी

परीक्षा शुरू होने से पहले सभी मान्यता प्राप्त प्लस टू स्तर के स्कूलों के प्रधान अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि को गोपनीय प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था करनी होगी. प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता किसी भी परिस्थिति में भंग नहीं हो, इसके लिए स्कूल प्रधान को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेना होगा प्रश्न-पत्र

प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित संधारण की पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रधान की होगी. उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी से परीक्षा शुरू होने से पहले स्वयं अथवा विधिवत अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से प्रश्न-पत्र प्राप्त करना होगा.

ALSO READ : सासाराम में सम्मान के साथ सुनील कुमार की विदाई, श्वेता कुमारी ने संभाली नोखा BPRO की जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. आरिफ खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >