जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर सासाराम में हाई अलर्ट, DM-SP ने निकाला फ्लैग मार्च

दिल्ली में चल रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को देखते हुए रोहतास जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सासाराम शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाई अलर्ट घोषित किया गया है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

Rohtas News : रोहतास दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रोहतास जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सासाराम शहर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी फ्लैग मार्च में सासाराम के एसडीएम, एसडीपीओ, पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा. मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई.

अफवाहों से सतर्क रहने की अपील प्रशासन ने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है.

कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने कहा कि जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों, अफवाह फैलाने वालों और कानून हाथ में लेने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kr srivastav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >