रोहतास: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 151 छात्राओं की हुई जांच

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नरवर में 151 बालिकाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. एनीमिया, हीमोग्लोबिन समेत अन्य जांच कर छात्राओं को दवाएं दी गईं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया.

Kasturba Gandhi Vidyalaya Health Camp: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नरवर भगीरथा के प्रांगण में शुक्रवार की देर शाम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विद्यालय की 151 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. जांच के बाद छात्राओं के बीच आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया.

एनीमिया और हीमोग्लोबिन समेत हुई अन्य जांच

सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तुषार कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था. शिविर में बालिकाओं की एनीमिया, हीमोग्लोबिन समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गयी. जांच के बाद जरूरत के अनुसार छात्राओं को दवाएं उपलब्ध करायी गयीं.

स्वास्थ्य जांच के साथ छात्राओं को किया गया जागरूक

स्वास्थ्य शिविर के दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया. शिविर का उद्देश्य विद्यालय में रहने वाली बालिकाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और जरूरत पड़ने पर समय पर उपचार उपलब्ध कराना रहा.

ये लोग रहे मौजूद

शिविर में बीएचएम मतिऊर रहमान ताज के अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन रंजना कुमारी, प्रखंड अनुश्रवण पदाधिकारी मुन्ना लाल, अजीत कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, संगीता कुमारी, सुनीता कुमारी, पंकज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >