VKSU में स्नातक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून तक, समर्थ पोर्टल से होंगे सभी नामांकन

Sasaram Education News : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा ने नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल करते हुए सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य कर दिया है. स्नातक सत्र 2026-30 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है.

Sasaram Education News :(मो. आरिफ खान) वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा तथा इससे संबद्ध कॉलेजों में अब सभी प्रकार के नामांकन समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे. सरकार एवं कुलाधिपति के निर्देश के आलोक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस नई व्यवस्था को लागू किया है.

यूजी-पीजी के साथ BBA, BCA भी शामिल

नई व्यवस्था के तहत स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), बीबीए, बीसीए सहित अन्य वित्त पोषित पाठ्यक्रमों में भी अब प्रवेश समर्थ पोर्टल के जरिए ही होगा. इससे पहले वित्त पोषित पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया संबंधित कॉलेजों द्वारा अलग-अलग संचालित की जाती थी.

पारदर्शी और सरल बनेगी प्रक्रिया

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुगम और व्यवस्थित होगी. इससे छात्रों को अलग-अलग जगह आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

18 जून तक करें आवेदन

शेरशाह कॉलेज, सासाराम के प्राचार्य प्रो. डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन समर्थ पोर्टल पर लिए जा रहे हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है.

फॉर्म भरते समय रखें विशेष सावधानी

प्राचार्य ने छात्रों एवं अभिभावकों से अपील की कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें. एक बार आवेदन सबमिट होने के बाद त्रुटि सुधार का अवसर नहीं मिलेगा. नाम, जन्मतिथि, अंक, विषय, फोटो और हस्ताक्षर 10वीं की मार्कशीट एवं अन्य प्रमाण पत्रों के अनुसार ही दर्ज करें.

ई-गवर्नेंस पहल का हिस्सा है समर्थ पोर्टल

जानकारी के अनुसार समर्थ पोर्टल भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ई-गवर्नेंस पहल का हिस्सा है. इसके माध्यम से आवेदन, दस्तावेज अपलोड, शुल्क भुगतान, मेरिट सूची, सीट आवंटन और नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित की जा रही है.

छात्रों को नहीं लगाने होंगे चक्कर

नई व्यवस्था लागू होने से छात्रों को विश्वविद्यालय और कॉलेज कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक समर्थ पोर्टल का उपयोग करने की अपील की है.

Also Read: कैमूर के उर्स मेले में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट में 10 घायल; 5 वाराणसी रेफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

वर्तमान में मैं रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >