रोहतास में चोरों का आतंक, छत के रास्ते घर में घुस 6 लाख कैश-जेवर उड़ाए

Sasaram Crime News: रोहतास में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर छत के रास्ते घर में घुसे और गोदरेज से नगदी व आभूषण लेकर फरार हो गए. घटना के वक्त परिवार घर में ही सो रहा था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है.

Sasaram Crime News: (रमेश कुमार पाण्डेय) ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में बेरोजगारी और आर्थिक तंगी का असर अब अपराध के रूप में सामने आने लगा है. छोटी-बड़ी चोरियों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बनता जा रहा है. रात के सन्नाटे में घरों को निशाना बनाना अब आम होता जा रहा है.

छत के रास्ते घर में घुसे चोर

रोहतास जिले के कोचस से नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित शिव नगर में कल्पना चेरिटेबल हॉस्पिटल के समीप रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर गए.

6 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

पीड़ित संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान चोर घर में घुसकर गोदरेज में रखे करीब चार लाख रुपये के आभूषण और दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार को मिली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की तहकीकात कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

Also Read: पटना–डीडीयू रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी से बक्सर स्टेशन का हाल बेहाल, यात्री घंटों इंतजार को मजबूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >