Accident News : रोहतास जिले के सासाराम शहर स्थित गौरक्षणी ओवरब्रिज पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार हाइवा ने एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद कुछ देर तक ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.
एम्बुलेंस चालक घायल, वाहन क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी. इसी दौरान उसने आगे चल रही एम्बुलेंस को टक्कर मार दी. हादसे में एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि किसी की जान नहीं गई. एम्बुलेंस चालक को हल्की चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया.
फरार हाइवा चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
