शिक्षक दिवस पर रोहतास के 42 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, मेधावी छात्राओं को भी मिला पुरस्कार

Sasaram News : शिक्षक दिवस के अवसर पर रोहतास जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 42 शिक्षकों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

Sasaram News : सासाराम. शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को डीआरडीए सभागार, समाहरणालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 42 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. समारोह में शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान, विद्यालयों में किए जा रहे नवाचार और छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की गयी.

शिक्षकों के योगदान को किया गया सम्मानित

समारोह में उप विकास आयुक्त आकांक्षा आनंद, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, पूर्व आईएफएस संजय कुमार, मधुरम चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरमैन निशा कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा रजनीश कुमार उपाध्याय, बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय के पंकज कुमार, सुधीर मोहन, प्रभात, हर्ष विजयवर्धन और सुधीर कुमार चौबे सहित अन्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक साकिर अली ने किया.

कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

Also Read : सासाराम में पांच किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विभिन्न प्रखंडों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला सम्मान

विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतर कार्य करने के लिए सासाराम के अनिल कुमार रजक, गजाला फातमा, अरविंद कुमार सिंह, मनोज कुमार और रविकांत कुमार, दावथ के अनिल कुमार राय और रविकांत सिंह, रोहतास के आदित्य कुमार, अमित कुमार और आरती कुमारी, दिनारा के सरोज कुमार और दीपक प्रसाद तथा बिक्रमगंज के रविंद्र प्रसाद सिंह और अजीत कुमार सिंह को सम्मानित किया गया.

शिक्षक दिवस समारोह में डीएम के हाथों सम्मानित होते मध्य विद्यालय धनकाढढ़ा के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार| Prabhat Khabar Network

इसके अलावा डेहरी के बालेश्वर कुमार, चंद्ररेखा कुमारी, नंदनी कुमारी, राधेश्वर उज्ज्वल और श्रीति सिंधु, अकोढ़ीगोला के नीरज कुमार, निधि कुमारी और दीपक कुमार चौधरी, नासरीगंज के मो. गुफरान और मनोज सिंह, राजपुर के शैलेंद्र कुमार सिंह और पिंकू राम, नोखा के मिथिलेश कुमार सिंह, सुशील कुमार वर्मा और चांदनी कुमारी तथा तिलौथू के राजीव रंजन कुमार, राकेश कुमार और अनिल सिंह को सम्मान मिला.

वहीं, संझौली के संजय सिंह और अजीत पटेल, करगहर के सतेंद्र कुमार, सुजना सिंह, आरती कुमारी और श्यामा कुमारी, नौहट्टा के जगजीवन राम और आशा सिंह तथा चेनारी के अशोक प्रसाद और रत्ना कुमारी को भी शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया. सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इसे अपने कार्यों के प्रति नई जिम्मेदारी और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया.

Also Read : सासाराम में हो रही बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, कंचन नदी उफान पर

क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार

समारोह में शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया. जिला स्तर पर आयोजित क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शेरशाह सूरी उच्च विद्यालय, सासाराम की छात्रा अंजली कुमारी को आठ हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी. द्वितीय स्थान प्राप्त आवासीय विद्यालय, मोकर की छात्रा प्रीति कुमारी को छह हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त मेधावी कृति आवासीय विद्यालय, मोकर की छात्रा को चार हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. तीनों छात्राओं को बैग, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया गया.

मैट्रिक की मेधावी छात्राओं को एक लाख तक का पुरस्कार

मधुरम चैरिटेबल ट्रस्ट, सासाराम की ओर से रमा जैन बालिका विद्यालय, सासाराम की मैट्रिक परीक्षा 2026 की मेधावी छात्राओं को भी नकद पुरस्कार प्रदान किए गए. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रियांजली कुमारी को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त अंकिता कुमारी को 25 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त प्रिया कुमारी को 10 हजार रुपये का चेक दिया गया. वहीं, वर्ष 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सलोनी कुमारी को 50 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया.

Also Read : इंद्रपुरी बराज पर 5.23 लाख क्यूसेक पानी, सभी 69 गेट खोले गये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. आरिफ खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >