सासाराम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी और SP ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की हुई जांच

SASARAM NEWS: रोहतास के सासाराम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने मशीनों के रखरखाव, अग्निशमन उपकरणों की वैधता और करगहर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन वादों की समीक्षा की. एसपी ने मौके पर सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षाकर्मियों के ड्यूटी रोस्टर की जांच करते हुए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया.

SASARAM NEWS(प्रमोद श्रीवास्तव): भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में गुरुवार को सासाराम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीएम) द्वारा ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) वेयरहाउस का अनिवार्य मासिक निरीक्षण किया गया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और रख-रखाव की स्थिति को परखने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) और उप निर्वाचन पदाधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे. अधिकारियों ने वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया.

मशीनों के रख-रखाव और अग्निशमन यंत्रों की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस के भीतर रखी गई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, वहां की साफ-सफाई तथा रख-रखाव की मौजूदा स्थिति की गहन समीक्षा की.  किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वेयरहाउस में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता की जांच की गई. साथ ही उनकी वैधता अवधि (Expiry Date) को भी बारीकी से देखा गया ताकि सुरक्षा में कोई चूक न रहे.  अधिकारियों ने मौके पर भंडारित कुल ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की संख्या का मिलान सरकारी आंकड़ों से किया. इसके साथ ही करगहर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित लंबित निर्वाचन वादों (Election Cases) की वर्तमान स्थिति की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई.

एसपी ने जांचा सुरक्षा रोस्टर और सीसीटीवी कैमरों का फीड

वेयरहाउस की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) ने खुद कमान संभाली. उन्होंने सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल के जवानों की उपस्थिति और उनकी मुस्तैदी को परखा. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को चौबीसों घंटे अभेद्य बनाए रखने के लिए तैयार किए गए और ड्यूटी रोस्टर की जांच की गई. वहीं परिसर में लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की क्रियाशीलता और उनके कंट्रोल रूम के वीडियो फीड को देखा गया. इसके अलावा सुरक्षा से जुड़े अन्य आधुनिक तकनीकी उपकरणों की भी कार्यक्षमता जांची गई.

कमीशन के नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश

निरीक्षण के अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वेयरहाउस की सुरक्षा और प्रबंधन में लगे सभी संबंधित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किए गए प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों का हर हाल में अक्षरसः व सख्ती से पालन किया जाए. सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर थोड़ी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read: बक्सर में रोजगार और विकास की नई पहल , JK सीमेंट फैक्ट्री ने बदली इस गांव की पहचान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Ravi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >