सासाराम में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक: SDO ने भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

Sasaram News: रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में नगर पूजा समिति, मोहर्रम कमेटी, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने बिजली, साफ-सफाई, पेयजल और ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं. सदर SDO डॉ. नेहा कुमारी और SDPO ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के तालमेल से त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया और लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की.

Sasaram News(प्रमोद कुमार श्रीवास्तव): आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सासाराम नगर थाना अंतर्गत गोला थान परिसर में रविवार को एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस उच्चस्तरीय बैठक में नगर पूजा समिति, केंद्रीय मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों सहित विभिन्न वार्डों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान पूरे शहर में अमन-चैन, कौमी एकता और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था.

नागरिकों ने उठाए बिजली, सफाई और ट्रैफिक के मुद्दे; त्योहार पर मांगी विशेष व्यवस्था

बैठक के दौरान उपस्थित पूजा समिति और मोहर्रम कमेटी के सदस्यों सहित स्थानीय नागरिकों ने सासाराम शहर की मूलभूत समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा. लोगों ने त्योहार के मद्देनजर मुख्य रूप से सुचारू बिजली व्यवस्था, ससमय साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, चौक-चौराहों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट और संवेदनशील इलाकों में कड़े सुरक्षा इंतजामों को लेकर अपनी बातें बारी-बारी से रखीं. नागरिकों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की कि पर्व के विशेष दिनों में मस्जिदों, ईदगाहों और प्रमुख मार्गों के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए और बिना कटौती के नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि चिलचिलाती गर्मी के बीच रोजेदारों और आम आवाम को किसी तरह की किल्लत का सामना न करना पड़े.

सदर SDO डॉ. नेहा कुमारी का आश्वासन- दोषी विभागों पर कसी जाएगी नकेल

शांति समिति में मौजूद सासाराम सदर एसडीओ (SDO) डॉ. नेहा कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने जनता और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई एक-एक समस्या को बेहद गंभीरता से सुना.

एसडीओ डॉ. नेहा कुमारी ने मौके पर ही लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम, बिजली विभाग और पीएचईडी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ त्वरित समन्वय स्थापित किया जा रहा है. त्योहार शुरू होने से पहले ही साफ-सफाई और पानी से जुड़ी तमाम विधाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा. इसके साथ ही, एसडीपीओ ने सुरक्षा के विधिक पहलुओं पर बात करते हुए कहा कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष सर्विलांस टीम पैनी नजर रखेगी. अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सासाराम वासियों से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा हर मोड़ पर प्रशासन का सहयोग करने की भावुक अपील की.

Also Read : नवादा में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अस्पतालों में बढ़े मरीज, स्कूली बच्चों का हाल बेहाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Ravi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >