रोहतास PHED में फेरबदल, बिक्रमगंज और डेहरी में बदले गए सहायक अभियंता

Rohtas PHED Assistant Engineer Transfer: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने रोहतास के बिक्रमगंज और डेहरी अवर प्रमंडलों में नए सहायक अभियंताओं की तैनाती की है. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

रोहतास से मो.आरिफ खान की रिपोर्ट
Rohtas PHED Assistant Engineer Transfer:
बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने सहायक अभियंताओं के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है. इस प्रशासनिक फेरबदल का असर रोहतास जिले पर भी पड़ा है. विभाग ने बिक्रमगंज और डेहरी अवर प्रमंडलों में नए सहायक अभियंताओं की तैनाती की है, जबकि एक अभियंता का दूसरे जिले में स्थानांतरण किया गया है.

पीएचईडी ने जारी की तबादला अधिसूचना

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने राज्य स्तर पर सहायक अभियंताओं के स्थानांतरण और पदस्थापना को लेकर अधिसूचना जारी की है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा.

बिक्रमगंज से हिलसा भेजे गए सुमित कुमार

जारी आदेश के अनुसार लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, बिक्रमगंज (सासाराम) में कार्यरत सहायक अभियंता (असैनिक) सुमित कुमार का स्थानांतरण हिलसा कर दिया गया है. विभागीय आदेश के बाद उन्हें नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा.

वजीरगंज से बिक्रमगंज पहुंचीं गौरागी कुमारी

लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, वजीरगंज (गया) में कार्यरत सहायक अभियंता (असैनिक) गौरागी कुमारी को स्थानांतरित कर बिक्रमगंज (सासाराम) में पदस्थापित किया गया है. अब वे यहां विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी.

सासाराम की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

डेहरी ऑन सोन को मिले नए सहायक अभियंता

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मुख्यालय, पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे सहायक अभियंता (असैनिक) शिव कुमार को लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, डेहरी ऑन सोन में नई जिम्मेदारी दी गई है. इससे डेहरी क्षेत्र में विभागीय कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है.

रोहतास जिले से जुड़े तीन पदों पर बदलाव

तबादला आदेश के तहत रोहतास जिले से जुड़े कुल तीन पदों पर बदलाव किया गया है. इनमें एक सहायक अभियंता का जिले से बाहर स्थानांतरण हुआ है, जबकि दो अधिकारियों की नई पदस्थापना जिले के विभिन्न अवर प्रमंडलों में की गई है.

तत्काल योगदान देने का निर्देश

विभाग ने सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया है कि वे अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें. साथ ही स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

विशेषज्ञों का मानना है कि विभागीय स्तर पर समय-समय पर होने वाले ऐसे प्रशासनिक बदलाव से कार्य निष्पादन में सुधार आता है. नई तैनाती के बाद पेयजल और अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में भी गति आने की उम्मीद है.

Also Read: रोहतास के 7 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >