सासाराम में आज: जानें रोहतास जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर

Sasaram News: रोहतास जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे. यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.

Sasaram News: आइये जानते हैं रोहतास जिले के सदर अस्पताल के इमरजेंसी और ओपीडी में आज किस विभाग में कौन से डॉक्टर बैठेंगे 

जेनरल ओपीडी

सोमवार- जेनरल फिजिशियन: डॉ मनीष कुमार, डॉ संजय कुमार, हड्डी विभाग: डॉ प्रवीण कुमार, एनसीडी सेल: डॉ अंशु कृतिवास, डॉ जाहीद अख्तर, आंख विभाग: डॉ प्रवीण कुमार सिंह, दंत विभाग: डॉ नुरेश आलम, टीबी विभाग: कन्हाई महतो
ट्रामा सेंटर
सोमवार: डॉ विनीत कुमार आनंद (सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक), डॉ राजेश कुमार चौधरी (दोपहर 2:00 बजे से रात 9:00 बजे तक), डॉ सिद्धार्थ राज सिंह (रात 9:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक)
मातृ शिशु अस्पताल:-
सोमवार-ओपीडी 09 बजे से 02 बजे तक डॉ नूतन, एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड 08 बजे से 02 बजे तक डॉ ज्योति बराक, एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड 02 से 08 बजे तक डॉ रविकांत कुमार भारती, एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड रात 08 से सुबह 08 बजे तक डॉ सोनम
सासाराम के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने एवं बंद होने का समय जारी

सासाराम शहर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पट खुलने एवं बंद होने का समय निर्धारित किया गया है . मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से जारी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर सकते हैं .

मां तारा चंडी धाम
पट खुलने का समय प्रातः 4:00 बजे है . मंदिर का पट दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक बंद रहेगा . इसके बाद पुनः 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा . प्रसाद वितरण का समय दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है .

महावीर मंदिर गौरक्षणी
पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा . इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे .

प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव
पट प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहेगा . प्रसाद वितरण का समय दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा .

सोमनाथ मंदिर पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा और रात्रि 9:00 बजे बंद होगा . यहां प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा .

गायत्री मंदिर
पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा . मंदिर का पट दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक बंद रहेगा . प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा . संध्या आरती का समय शाम 6:30 बजे निर्धारित है तथा मंदिर का पट रात्रि 8:30 बजे बंद होगा .

Also Read: हाई वोल्टेज करंट से झुलसे दो मजदूर, इलाके में हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >