रोहतास में पिता की मौत के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, भलूनीधाम में एक साथ गूंजी तीन शहनाइयां

दिनारा प्रखंड क्षेत्र स्थित सिद्ध शक्तिपीठ भलूनीधाम में दुख और संवेदना के बीच सामाजिक एकता और मानवता की अनोखी मिसाल देखने को मिली.

Rohtas News: (दिनारा से उमेश कुमार) दिनारा प्रखंड क्षेत्र स्थित सिद्ध शक्तिपीठ भलूनीधाम में दुख और संवेदना के बीच सामाजिक एकता और मानवता की अनोखी मिसाल देखने को मिली. पिता की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद भी ग्रामीणों और रिश्तेदारों के सहयोग से परिवार में तय तिथि पर शादी की सभी रस्में संपन्न कराई गईं.

सड़क हादसे ने परिवार को झकझोरा

बताया जाता है कि छह मई को हाकिम साह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. शादी को लेकर परिवार के सामने असमंजस की स्थिति बन गई थी और पूरे घर में मातम का माहौल था.

ग्रामीणों ने बढ़ाया हौसला

मुश्किल घड़ी में गांव के लोगों और रिश्तेदारों ने परिवार का हौसला बढ़ाया. आपसी सहमति और सामाजिक सहयोग से तय समय पर ही शादी कराने का निर्णय लिया गया. इसके बाद सभी तैयारियां सादगी और आपसी सहयोग से पूरी की गईं.

एक साथ संपन्न हुईं तीन शादियां

पुत्री सोनी कुमारी की शादी सुनील कुमार निवासी पुराना भोजपुर के साथ संपन्न हुई. वहीं बड़े पुत्र मन्नू साह की शादी संगीता कुमारी तथा छोटे पुत्र सन्नी साह की शादी काजल कुमारी के साथ कराई गई. संगीता और काजल बक्सर जिले के लालगंज गांव निवासी टुनटुन शाह की पुत्रियां हैं.

सादगी के साथ निभाई गईं सभी रस्में

सभी वैवाहिक रस्में पूरे रीति-रिवाज और सादगी के साथ संपन्न हुईं. ग्रामीणों ने हर कदम पर परिवार का सहयोग किया और सामाजिक एकता, संवेदना तथा मानवता की मिसाल पेश की.

Also Read: रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >