सासाराम में आज: आज ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, क्या रहेगा मंडी का भाव, जानिए एक क्लिक में

Sasaram News: हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आए हैं. ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे और शहर में आज क्या रहेगा मंडी का भाव. यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.

Sasaram News: जिले की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दामों की उतार-चढाव हो रहा है..लेकिन, इनदिनों बाजार में कच्चा आम का डिमांड अधिक है. कच्चा आम 65 रुपये किलो बिक रहा है. पारा बढ़ने के साथ तरबूज की दामों में इजाफा हो रहा है. इसके साथ सब्जी मंडियों में हरी सब्जियों के दामों में फिर उछाल देखा जा रहा है.भिंडी 25 रुपए किलो, नेनुआ 30 रुपए में सवा किलो, करेली 30 रुपए किलो,लौकी 30 रुपए किलो.फल मंडी में सेब 200 रुपये प्रति किलो, केला 60 रुपये प्रति दर्जन, संतरा 130 रुपये प्रति किलो और आम 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है.

अनाज मंडी की बात करें तो कतरनी चावल 4200 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर चावल 3200 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 110 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये प्रति किलो, चना दाल 68 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 100 रुपये प्रति किलो और मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है.तेल के दामों में भी स्थिरता देखी गयी है, जहां सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है.

सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल, देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल और लहसुन 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति के अनुसार कीमतों में बदलाव संभव है.

फल मंडी

सेब-200 रुपये किलो

केला – 60 रुपये दर्जन

आम – 50 रुपये किलो

अनाज मंडी

कतरनी चावल – 4200 रुपये क्विंटल

चिंटू चावल – 5400 रुपये क्विंटल

श्रीराम चावल -5600 रूपये क्विंटल

अरहर दाल – 110 रुपये किलो

मसूर दाल – 70 रुपये किलो

चना दाल – 70 रुपये किलो

मूंग दाल – 105 रुपये/किलो

सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो

रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो

आलू – 650–700 रुपये क्विंटल

भिंडी 20 रुपए किलो

नेनुआ 30 रुपए किलो

लौकी 30 रुपए किलो

खीरा 25 रुपए किलो

ककड़ी 30 रुपए किलो

शनिवार (16 मई) को सदर अस्पताल सासाराम में डॉक्टर

जेनरल फिजिशियन: डॉ राकेश कुमार, डॉ अजीत कुमार,

हड्डी विभाग: डॉ राजेश कुमार चौधरी

एनसीडी सेल: डॉ पीके रमन

आंख विभाग: डॉ नेहा कुमारी

ईएनटी विभाग: डॉ आरएल सिंह

दंत विभाग: डॉ नुरेश आलम

कैंसर विभाग: डॉ बासित अली,

टीबी विभाग: डॉ कन्हाई महतो

ट्रामा सेंटर
डॉ विमलेंदु कुमार (सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक), डॉ प्रवीण कुमार सिंह (दोपहर 2:00 बजे से रात 9:00 बजे तक), डॉ संजय कुमार (रात 9:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक)

मातृ शिशु अस्पताल
शनिवार-ओपीडी 09 बजे से 02 बजे तक डॉ विवेक कुमार प्रभात, एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड 08 बजे से 02 बजे तक डॉ इम्तियाज अहमद, एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड 02 से 08 बजे तक डॉ नूतन, एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड रात 08 से सुबह 08 बजे तक डॉ रंजन कुमार

Also Read: बक्सर के मठीला में युवक की संदिग्ध मौत, अधनिर्मित मकान में फंदे से लटका मिला शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >