डिग्री कॉलेज सूर्यपुरा का अब यहां होगा संचालन, बिहार सरकारी की घोषणा के बाद आदेश जारी

जिले में डिग्री कॉलेज सूर्यपुरा का संचालन तत्काल प्रभाव से राज राजेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय सूर्यपुरा के मॉडल भवन में किया जाएगा.

Rohtas News: (सूर्यपुरा प्रखंड से मनोज कुमार सिंह) जिले में डिग्री कॉलेज सूर्यपुरा का संचालन तत्काल प्रभाव से राज राजेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय सूर्यपुरा के मॉडल भवन में किया जाएगा. बिहार सरकार की घोषणा के बाद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के द्वारा इसको लेकर अधिसूचना जारी की गई है.

डिग्री कॉलेज सूर्यपुरा का यहां होगा संचालन

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, फिलहाल कॉलेज का संचालन राज राजेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के मॉडल भवन में किया जाएगा. इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज संचालन की जिम्मेदारी सौंपते हुए डॉ मो. अलाउद्दीन को प्रभारी प्राचार्य के रूप में प्रतिनियुक्त किया है. वे वर्तमान में एस पी जैन कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग में कार्यरत हैं.

बीईओ ने राज राजेश्वरी मॉडल विद्यालय का किया निरीक्षण

हाल ही में बीइओ मनोज कुमार ने राज राजेश्वरी मॉडल विद्यालय का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही नामांकन प्रक्रिया, कक्षा संचालन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया था. बीइओ ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली और नामांकन से वंचित बच्चों का वरीयता सूची के अनुसार नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था.ताकि वहां बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके.

Also Read: गयाजी में भोज के बाद बवाल, अचानक बिगड़ी 40 से अधिक लोगों की तबीयत, जानिए पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >