चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर मौत बनकर लटका आधा टूटा पेड़, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

Rohtas News: चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर देवराढ गांव के पास एक विशाल पेड़ आंधी में आधा टूटकर सड़क पर खतरनाक स्थिति में लटक गया है. इससे प्रतिदिन गुजरने वाले सैकड़ों वाहनों और राहगीरों के लिए हर समय बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है.

Rohtas News (संदेश जायसवाल): रोहतास जिले के चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर देवराढ गांव के पास (पेड़ संख्या 2422) स्टेट हाईवे के किनारे स्थित एक बड़ा पेड़ बीते दिनों आई तेज आंधी में आधा टूटकर खतरनाक स्थिति में लटक गया है. पेड़ का भारी हिस्सा सड़क की ओर झुका हुआ है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, वहीं राहगीरों का भी लगातार आवागमन रहता है. चेनारी प्रखंड वासी कन्हैया शर्मा, गोरख सेठ का कहना है कि आंधी के बाद से ही पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर लटका हुआ है, लेकिन अब तक इसे हटाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

ग्रामीणों ने दी बड़ी चेतावनी

लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते पेड़ को नहीं हटाया गया तो किसी भी वक्त यह सड़क पर गिर सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है. ग्रामीणों और वाहन चालकों ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि बरसात और तेज हवा के दौरान खतरा और बढ़ जाता है. ऐसे में संबंधित विभाग को प्राथमिकता के आधार पर पेड़ को हटाने की व्यवस्था करनी चाहिए. स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी. फिलहाल लोग डर और आशंका के बीच इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं.

अधिकारियों ने दिया त्वरित आश्वासन

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है. संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी जा रही है. शीघ्र ही टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई कर पेड़ को हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. वहीं इस संबंध में वन विभाग के रेंजर अभय सिंह ने बताया कि पेड़ लटकने की सूचना जैसे ही मिली, वहां वन विभाग की टीम को तुरंत ही भेज दिया गया है. वन विभाग की टीम के द्वारा पेड़ को वहां से काट कर हटा दिया जाएगा ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे.

Also Read: रोहतास के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में लहराया परचम, जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >