Rohtas News: पोक्सो एक्ट मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस की छापेमारी जारी

Rohtas News: रोहतास के अकबरपुर में पोक्सो एक्ट मामले के फरार आरोपी सतेंद्र हलवाई के घर कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Rohtas News (रजी अहमद खान की रिपोर्ट): रोहतास जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में पोक्सो एक्ट मामले के फरार आरोपी के घर प्रशासन ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. यह कार्रवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश के आलोक में की गई. जानकारी के अनुसार आरोपी सतेंद्र हलवाई अकबरपुर के खिलाफ धारा 366(ए) एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके बाद न्यायालय ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया.

पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया

न्यायालय के निर्देश के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर विधि सम्मत तरीके से कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी

अकबरपुर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Also Read: सासाराम में सम्मान समारोह का आयोजन, महिलाओं को किया गया सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >