800 मीटर दौड़ में रसूलपुर के लाल का जलवा, जिला प्रतियोगिता में अखिलेश कुमार ने मारी बाजी

सासाराम स्थित एसपी जैन कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित रोहतास जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रसूलपुर गांव के युवा खिलाड़ी अखिलेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 मीटर पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया.

Rohtas News: (अकबरपुर से रजी अहमद खान) सासाराम स्थित एसपी जैन कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित रोहतास जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रसूलपुर गांव के युवा खिलाड़ी अखिलेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 मीटर पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया. उनकी इस जीत से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है.

मेडल और प्रमाण पत्र से हुआ सम्मानित

प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर अखिलेश कुमार को आयोजकों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.खेल प्रेमियों ने उनके प्रदर्शन की जमकर सराहना की और इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया.

परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल

अखिलेश की इस बड़ी उपलब्धि पर उनके पिता रामप्रवेश राम, माता सुनीता देवी सहित गांव के लोगों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अखिलेश आने वाले समय में जिले और राज्य का नाम और रोशन करेंगे.

अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर नजर

मैडल प्राप्त करने के बाद अखिलेश कुमार ने कहा कि उनकी अगली तैयारी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगी. उन्होंने भरोसा जताया कि कड़ी मेहनत और अभ्यास के दम पर वह आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

Also Read: बंदोबस्ती जमीन पर तालाब खुदाई का विरोध, ग्रामीणों ने लघु सिंचाई कार्यालय घेरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >